Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

वे ‘ढेर’ नहीं बल्कि ‘शहीद’ हुए हैं, दिशा पाटनी के घर हमले के बाद एनकाउंटर पर गैंगस्टर रोहित गोदारा का पोस्ट वायरल   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

सीमा या स्वीटी… राहुल गांधी ने किया खुलासा, ब्राजील की मॉडल ने हरियाणा में 22 बार डाला वोट

1 months ago
Written By: Ashwani Tiwari

Rahul Gandhi News:  कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार, 5 नवंबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हरियाणा में बड़े पैमाने पर वोट चोरी कर बीजेपी की सरकार बनाई गई। राहुल गांधी ने दावा किया कि यह सिर्फ हरियाणा तक सीमित नहीं है, बल्कि महाराष्ट्र, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में भी इसी तरह की गड़बड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जांच में ये बातें सामने आई हैं और अब पूरे सबूतों के साथ जनता के सामने रखी जा रही हैं।

ब्राजील की मॉडल के नाम से बने 22 वोटर आईडी
राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक लड़की की फोटो दिखाते हुए कहा कि इस लड़की के 22 अलग-अलग वोटर आईडी कार्ड बने हुए हैं। उन्होंने बताया कि यह लड़की वास्तव में एक ब्राजील की मॉडल है, जिसका नाम कहीं सीमा और कहीं स्वीटी लिखा गया है। राहुल ने कहा कि इस एक लड़की के नाम से 10 अलग-अलग बूथों पर 22 बार वोट डाला गया। उन्होंने कहा कि यही हरियाणा में हुई 25 लाख वोट चोरी का एक उदाहरण है।

राहुल बोले– पांच कैटेगरी में हुई वोट चोरी
कांग्रेस नेता ने कहा कि हरियाणा में 5 तरह से वोट चोरी हुई है। इनमें 5,21,619 डुप्लीकेट वोटर, 93,174 इनवैलिड पते, और 19,26,351 बल्क वोटर शामिल हैं। इसके अलावा, फॉर्म 6 और 7 का भी गलत इस्तेमाल किया गया। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि यह कोई सामान्य गड़बड़ी नहीं, बल्कि एक सेंट्रलाइज्ड ऑपरेशन था जिसे सुनियोजित तरीके से चलाया गया।

हरियाणा के नतीजे पलटे गए
राहुल गांधी ने कहा कि सभी एग्जिट पोल में कांग्रेस की जीत दिखाई गई थी, लेकिन नतीजों में उलटफेर हो गया। उन्होंने कहा कि हरियाणा के इतिहास में पहली बार पोस्टल वोटिंग और असल वोटिंग में बड़ा अंतर देखा गया, जिससे संदेह बढ़ा। उन्होंने कहा कि यह एक सोची-समझी साजिश थी, जिसके जरिए कांग्रेस की जीत को हार में बदला गया।

मुख्यमंत्री के बयान का वीडियो भी दिखाया
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी का एक वीडियो भी चलाया। वीडियो में सैनी कहते हैं, चिंता मत कीजिए, सरकार हमारी बन रही है, हमारे पास व्यवस्था है। राहुल ने कहा कि यह बयान अपने आप में सब कुछ साबित कर देता है। उन्होंने चुनाव आयोग से इस पूरे मामले की जांच की मांग की और कहा कि यह सिर्फ कांग्रेस का नहीं, लोकतंत्र का सवाल है।

इसे भी देखें...

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved