Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

हरदोई: महिला की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या, युवक ने दौड़ा-दौड़ाकर महिला को मारी गोली, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के इसरापुर की वारदात   |   देहरादून: सचिवालय में धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज पंचायत चुनाव को लेकर साफ हो सकती है स्थिति, कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा OBC आरक्षण प्रस्ताव   |   आगरा: फर्जी नाम से संपत्पति बेचने के मामले में निबंधक कार्यालय प्रभारी समेत 7 के खिलाफ FIR कोर्ट के आदेश पर थाना शाहगंज में दर्ज हुआ मुकदमा   |   अमेठी: दलित युवक की हत्या से मचा हड़कंप, युवक की गला रेतकर की गई हत्या, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पुन्नपुर की वारदात।   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

“आतंक का साथी राहुल गांधी''...20 जगहों पर लगे आपत्तिजनक पोस्टर, अमेठी दौरे से पहले छिड़ा विवाद

2 months ago
Written By: आदित्य कुमार वर्मा

Congress Pakistan Controversy: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उत्तर प्रदेश दौरे का बुधवार को दूसरा दिन है। इस दौरान वे रायबरेली से अमेठी पहुंचने वाले हैं, लेकिन उनके आगमन से पहले अमेठी में सियासी माहौल गरमा गया है। शहर में कांग्रेस जिला कार्यालय, बस अड्डा समेत करीब 20 स्थानों पर राहुल गांधी के खिलाफ विवादित और आपत्तिजनक पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में राहुल गांधी को आतंक और पाकिस्तान समर्थक बताया गया है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने विवादित पोस्टरों को हटवा दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। 

तीन तरह के पोस्टर, तीखे आरोप
रायबरेली में लगे इन विवादित पोस्टरों में राहुल गांधी पर तीन तरह के आरोप लगाये गए हैं। यहां पहले पोस्टर में राहुल गांधी की एकल तस्वीर के साथ लिखा गया है कि “आतंक का साथी राहुल गांधी।” वहीं  दूसरे पोस्टर में राहुल गांधी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला और महाराष्ट्र के नेता विजय वडेट्टीवार की तस्वीरें हैं। उसमें लिखा है कि “इंडी गठबंधन का हाथ पाकिस्तान के साथ।” वहीं  तीसरे पोस्टर में गुलाम नबी आजाद, लश्कर आतंकी हाफिज सईद और सैफुद्दीन सोज की तस्वीरें हैं और लिखा है कि “कांग्रेस आतंकियों और पाकिस्तान की भाषा बोल रही है। क्या राहुल गांधी और उनकी पार्टी पाकिस्तान और आतंकवादियों का एजेंडा आगे बढ़ा रही?” वहीं  एक पोस्टर में यहां तक लिखा गया है कि “मुंबई हमले में शहीद हेमंत करकरे को पाकिस्तानी आतंकी अजमल कसाब ने नहीं मारा था।” यह बयान गंभीर और विवाद को जन्म देने वाला है।

पुलिस ने हटवाए पोस्टर, जांच जारी
एक तरफ  इस पोस्टर के बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी में जहां भूचाल आ गया है। वहीं इन पोस्टरों के बारे में अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इन्हें किसने और कब लगवाया। अमेठी पुलिस ने सभी पोस्टरों को तत्काल हटवा दिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि दोषियों की पहचान की जा सके।

राहुल गांधी का कार्यक्रम
अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान राहुल गांधी बुधवार को अमेठी में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे संजय गांधी अस्पताल में ओपन हार्ट सर्जरी ऑपरेशन थिएटर का उद्घाटन करेंगे। साथ ही वे इंदिरा गांधी नर्सिंग कॉलेज भी जाएंगे और छात्राओं से संवाद करेंगे। शाम को वे कानपुर रवाना होंगे, जहां पहलगाम आतंकी हमले में शहीद शुभम द्विवेदी के परिवार से मुलाकात करेंगे।

चुनाव के बाद अमेठी का पहला दौरा
यह दौरा खास इसलिए माना जा रहा है क्योंकि 2024 के लोकसभा चुनावों के बाद यह राहुल गांधी का पहला अमेठी दौरा है। इस बार गांधी परिवार की परंपरागत सीट से उनके करीबी के.एल. शर्मा ने स्मृति ईरानी को हराकर सीट वापस पाई है।

रायबरेली में कार्यकर्ताओं को दी चुनौती
दौरे के पहले दिन राहुल गांधी ने रायबरेली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि "आपका काम चुनाव लड़ने का है, पार्टी को जिताने का है। अगर नहीं कर पा रहे हैं, तो या तो आप शादी के घोड़े हैं या लंगड़े घोड़े। जो भी हैं, खड़े हो जाइए और एक साथ आ जाइए।"

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved