राहुल गांधी ने जाति जनगणना के फैसले का किया स्वागत, कहा- सरकार ने दबाव में लिया फैसला,
कांग्रेस रोडमैप बनाने में करेगी मदद
1 months ago
Written By: Ashwani Tiwari
Rahul Gandhi : आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की हालिया घोषणा का स्वागत किया। केंद्र ने कहा है कि आने वाली जनगणना में जाति जनगणना भी शामिल होगी। राहुल गांधी ने कहा कि यह फैसला अच्छा है, लेकिन यह सरकार ने दबाव में आकर लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस प्रक्रिया में सरकार की मदद करने को तैयार है। राहुल गांधी ने कहा, हम केंद्र को रोडमैप बनाने में मदद करेंगे। उन्होंने तेलंगाना और बिहार की जाति सर्वे की तुलना भी की। उन्होंने कहा तेलंगाना की जाति गणना बिहार से अलग थी लेकिन बिहार ने शुरुआत की थी।
राहुल गांधी ने बताया विकास का नया मॉडल
राहुल गांधी ने इसे विकास का नया मॉडल बताया। उन्होंने कहा यह हमारी सोच थी। हम खुश हैं कि सरकार ने इसे अपनाया। उन्होंने आगे कहा कि अब कांग्रेस इससे आगे जाना चाहती है। वहीं उन्होंने सवाल पूछाते हुए कहा कि 90 प्रतिशत लोगों की भागीदारी क्या है राहुल गांधी ने तीन बड़े कदम बताए जिन्हें कांग्रेस आगे बढ़ाएगी। पहला जाति जनगणना जल्द कराई जाए। दूसरा आरक्षण की 50% सीमा हटाई जाए। उन्होंने कहा यह सीमा देश की तरक्की और पिछड़े वर्गों की उन्नति में रुकावट है। तीसरा कदम उन्होंने बताया अनुच्छेद 15(5) के तहत निजी शिक्षण संस्थानों में आरक्षण को लागू किया जाए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह कानून पहले से है अब इसे लागू करना जरूरी है।
अश्विनी वैष्णव ने कांग्रेस पर साधा निशाना
हालांकि बीजेपी ने कांग्रेस के दावों को खारिज किया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कांग्रेस पहले जाति जनगणना के खिलाफ रही है। उन्होंने बताया 2010 में मनमोहन सिंह ने कहा था कि इस पर विचार होना चाहिए लेकिन कांग्रेस ने खुद सर्वे कराया जनगणना नहीं। हालांकि,कुल मिलाकर जाति जनगणना को लेकर सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है।