श्रीराम देश की आत्मा हैं, राहुल गांधी को सदबुद्धि दे,
साक्षी महराज ने राहुल पर साधा निशाना
1 months ago
Written By: STATE DESK
Sakshi Maharaj on Rahul Gandhi: भाजपा सांसद साक्षी महराज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम राहुल गांधी को सद्बुद्धि दें।
राम केवल आस्था का विषय नहीं
बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि राम आस्था का विषय ही नहीं है, इस राष्ट्र की आत्मा है। पूरे विश्व मे राम की जय-जयकार हो रही है। यह तो वही स्थिति हो गई कि सूर्य निकले और उल्लू को दिखाई न दें। राम सर्वव्यापी है, राम कण-कण में समाए हुए हैं, पूरे विश्व मे राम की आस्था को प्रणाम किया जा रहा है। राहुल गांधी को नहीं दिखाई दे रहा तो इसका इलाज हमारे पास नहीं है।
कई नेताओं ने जाहिर की थी नाराजगी
इससे पहले राहुल गांधी द्वारा राम को काल्पनिक बताए जाने पर यूपी की कैविनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य ने भी नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति ने कभी रामायण न पढ़ी हो वह भगवान को काल्पनिक ही मानेगा। उन्होंने कहा था कि श्रीराम को जानना राहुल गांधी के लिए जरूरी है। क्योंकि श्रीराम ने देश में सभी को एक सूत्र में पिरोया था।