विदेश मंत्री रहे कांग्रेस के इस बड़े नेता ने कर डाली भाजपा के काम की ऐसी तारीफ़,
कांग्रेस पार्टी के उड़ सकते हैं होश
1 months ago
Written By: NEWS DESK
Congress Leader On Kashmir: कांग्रेस नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने गुरुवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के फैसले की खुले तौर पर सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह अनुच्छेद कश्मीर के भारत से अलग होने की एक झूठी धारणा को बढ़ावा देता था, जिसके बाद उनके इस बयान को लेकर सियासी हलचलें तेज हो गई हैं।
370 एक बड़ी समस्या थी
इस दौरान सलमान खुर्शीद ने साफ कहा कि, "कश्मीर में आर्टिकल 370 एक बड़ी समस्या थी। इससे यह लगता था कि कश्मीर भारत से अलग है। यह सोच सरकार की नीतियों में भी नजर आती थी।" उन्होंने आगे बताया कि 2019 में जब केंद्र सरकार ने आर्टिकल 370 हटाया, तब यह गलत धारणा भी खत्म हो गई।
पूर्व विदेश मंत्री ने यह भी बताया कि आर्टिकल 370 हटने के बाद कश्मीर में लोकतंत्र मजबूत हुआ है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि वहां चुनाव कराए गए और 65% से ज्यादा लोगों ने मतदान में हिस्सा लिया। अब कश्मीर में एक चुनी हुई सरकार काम कर रही है, जो लोकतंत्र और स्थिरता का संकेत है।
बयान से मची हलचल
खुर्शीद ने दुख जताते हुए कहा कि कुछ लोग चाहते हैं कि आर्टिकल 370 को फिर से बहाल किया जाए। उन्होंने कहा, "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग कश्मीर में आई शांति और विकास को नहीं देखना चाहते। वे पुरानी स्थिति वापस लाना चाहते हैं।"
सलमान खुर्शीद के इस बयान को एक बड़ी राजनीतिक टिप्पणी माना जा रहा है, क्योंकि वह कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और उनका यह रुख पार्टी लाइन से थोड़ा हटकर भी दिखता है। जकार्ता में दिया गया उनका यह बयान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा में आ सकता है।