UP News: 8 साल में पकड़े 182 स्लीपिंग माड्यूल्स,
टेरर फंडिंग पर भी चला हंटर, जानें पूरी डिटेल
1 months ago
Written By: Ashwani Tiwari
Uttar Pradesh: पिछले 8 वर्षों में उत्तर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखा गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने अपराध और आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कई बड़ी कार्रवाइयां हुई हैं। पुलिस और एटीएस ने आतंकियों के स्लीपिंग मॉड्यूल को नेस्तनाबूद कर दिया है। इसके साथ ही टेरर फंडिंग, फर्जी दस्तावेज, विदेशी घुसपैठ और धर्मांतरण जैसे मामलों में भी कार्रवाई की गई है। अब यूपी आतंकियों की छिपने की जगह नहीं बल्कि उनका अंत करने वाला प्रदेश बन चुका है।
आतंकियों के स्लीपिंग मॉड्यूल पर कसा शिकंजा
योगी सरकार के दौरान एटीएस ने 142 स्लीपिंग मॉड्यूल पकड़े। इनमें से 131 मॉड्यूल यूपी में एक्टिव थे। ये आतंकियों को पनाह देते और गोपनीय सूचनाएं भेजते थे। एक आतंकी को मुठभेड़ में मार गिराया गया।
टेरर फंडिंग पर भी बड़ा एक्शन
पिछले आठ वर्षों में 11 ऐसे मॉड्यूल पकड़े गए जो आतंकियों को पैसा भेजते थे। ये लोग अवैध तरीके से पैसा जुटाकर आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देते थे।
फर्जी करेंसी और दस्तावेजों पर कार्रवाई
एटीएस ने 41 लोगों को गिरफ्तार किया जो नकली भारतीय करेंसी चला रहे थे। बता दें कि 47 लाख रुपये से ज्यादा की नकली नोट बरामद हुए।
विदेशी घुसपैठ और धर्मांतरण पर सर्जिकल स्ट्राइक
प्रदेश में गैरकानूनी रूप से रह रहे 173 रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया। ये देश की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकते थे। इसके साथ ही धर्मांतरण गिरोह के खिलाफ भी अभियान चला। 20 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं एटीएस ने साइबर ठगी करने वाले 19 लोगों को पकड़ा। इनमें 4 चाइनीज और 15 भारतीय थे। ये लोग फर्जी नाम से सिम खरीदकर ठगी करते थे।
सीएम योगी की सख्त नीति का असर
मुख्यमंत्री योगी ने 2017 में सरकार संभालते ही साफ कहा था उत्तर प्रदेश में आतंक और अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आज उत्तर प्रदेश देश की आंतरिक सुरक्षा में एक मजबूत उदाहरण बन गया है।