उत्तर प्रदेश के उद्यान विभाग की नई उपलब्धियां,
मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का बड़ा बयान
6 days ago
Written By: STATE DESK
Dinesh Pratap Singh: उत्तर प्रदेश में उद्यान विभाग लगातार प्रगति की ओर अग्रसर है। इस दिशा में राज्य सरकार कई बड़े कदम उठा रही है। जिसको लेकर उत्तर प्रदेश के उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने मंगलवार को कहा कि, उत्तर प्रदेश में 4 सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किए जा चुके हैं और कुछ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस निर्माणाधीन हैं। इन केंद्रों का निर्माण मिर्जापुर, बुंदेलखंड और बाराबंकी में किया जा रहा है।
पहली बार ड्रोन का लिजा जा रहा है सहारा
राजधानी लखनऊ में एक प्रेस वार्ता के दौरान, मंत्री ने बताया है कि, पहली बार खेती में वैज्ञानिक तरीकों को बढ़ावा देते हुए ड्रोन तकनीक (डॉक्ष) का सहारा लिया जा रहा है। इससे खेती और पौध प्रबंधन में नई क्रांति आएगी। उन्होंने बताया कि अब तक 76 लाख पौधे किसानों को वितरित किए जा चुके हैं, जबकि पिछले 30 वर्षों में केवल 28 लाख पौधे ही बांटे गए थे। यह राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
आगरा ताज के बजाय आलू अनुसंधान केंद्र के लिए जाना जाएगा
आगरा में एक नई पहल के तहत अंतरराष्ट्रीय आलू अनुसंधान केंद्र की स्थापना की जा रही है। मंत्री ने कहा कि "आज आगरा ताजमहल के नाम से जाना जाता है, लेकिन आने वाले समय में यह आलू अनुसंधान केंद्र के लिए भी प्रसिद्ध होगा।"
उन्होंने बताया है कि, आम की खेती में उत्तर प्रदेश ने एक अलग ही पहचान बनाई है। मंत्री ने बताया कि, प्रदेश में गुणवत्ता वाले आमों की पैदावार हो रही है, जिसके कारण किसानों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छे दाम मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि लखनऊ के मलिहाबाद गांव के आम को देशभर में सम्मान प्राप्त हुआ है।
महीने के अंत में होगा आम महोत्सव
उन्होंने बताया कि, इस महीने के अंत में आम महोत्सव आयोजित किया जाएगा, जिसमें 828 प्रजातियों के आम प्रस्तुत किए जाएंगे। पहले भी 825 प्रजातियों को एक साथ प्रदर्शित किया गया था। मंत्री ने कहा कि अब हमारा उद्देश्य है कि अधिक से अधिक देशों में आम का निर्यात हो, जिसके लिए पेपर बैग का उपयोग किया जाएगा ताकि आम खराब न हों। हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि “यह सत्य है कि हम पेपर बैग सभी किसानों को मुफ्त में नहीं दे पाए।” इसके बावजूद सरकार आम की गुणवत्ता और किसान हित में लगातार काम कर रही है।