Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

हरदोई: महिला की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या, युवक ने दौड़ा-दौड़ाकर महिला को मारी गोली, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के इसरापुर की वारदात   |   देहरादून: सचिवालय में धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज पंचायत चुनाव को लेकर साफ हो सकती है स्थिति, कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा OBC आरक्षण प्रस्ताव   |   आगरा: फर्जी नाम से संपत्पति बेचने के मामले में निबंधक कार्यालय प्रभारी समेत 7 के खिलाफ FIR कोर्ट के आदेश पर थाना शाहगंज में दर्ज हुआ मुकदमा   |   अमेठी: दलित युवक की हत्या से मचा हड़कंप, युवक की गला रेतकर की गई हत्या, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पुन्नपुर की वारदात।   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

अगर पुलिस पहले सुन लेती तो बच जाता बेटा... युवक ने SSP आफिस के बाहर खा लिया जहर

1 months ago
Written By: Ashwani Tiwari

Uttar Pradesh News: सहारनपुर में गुरुवार को एक युवक ने एसएसपी ऑफिस के बाहर जहर खा लिया। युवक अपने बेटे की हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कराना चाहता था। वह बार बार पुलिस से गुहार लगा रहा था। लेकिन कार्रवाई नहीं होने से वह परेशान हो गया। इसी गुस्से और दुख में उसने यह कदम उठाया। युवक की पहचान देवबंद के पठानपुरा निवासी राशिद के रूप में हुई है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

एसएसपी ऑफिस के बाहर युवक ने खाया जहर
यह घटना गुरुवार को एसएसपी ऑफिस के बाहर हुई। एसएसपी रोहित साजवान उस समय लोगों की शिकायतें सुन रहे थे। उसी समय राशिद नाम का युवक उनके पास पहुंचा और उसने अपने बेटे की हत्या का केस बताया। राशिद ने अपने साले दानिश पर अपने बेटे की हत्या का आरोप लगाया। साथ ही उसने कहा कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है, जिसके बाद एसएसपी ने उसे समझाया और जांच की बात कही। यह सुनते ही राशिद गुस्से में बाहर चला गया। बाहर जाकर उसने एसएसपी ऑफिस के सामने जहर खा लिया। 

जहर खाने से पहले बनाया वीडियो
बता दें कि जहर खाने से पहले राशिद ने एक वीडियो बनाया। वीडियो में उसने पूरी कहानी बताई उसने कहा कि उसका बेटा साजिद की हत्या कर दी गई है। अगर पुलिस पहले सुनती और कार्रवाई करती तो उसका बेटा बच सकता था।  उसने अपना यह वीडियो एक दोस्त को भेजा। इसके बाद जेब से जहर निकाला और खा लिया। जहर खाते ही उसकी हालत बिगड़ गई और उसके मुंह से झाग निकलने लगा, जिसके बाद फौरन पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि अब उसकी हालत स्थिर है।

9 दिन बाद खेत में मिला लापता बच्चे का शव
दरसअल, राशिद का बेटा 25 मार्च को लापता हुआ था। लापता होने के 9 दिन बाद उसका शव गन्ने के खेत में मिला। शरीर पर कई सारे घाव के निशान थे, जिसके बाद राशिद ने अपने साले दानिश के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई। वहीं पुलिस ने दानिश को पकड़ा  लेकिन दो दिन में छोड़ दिया। राशिद ने बताया कि उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। साजिद उसका और उसकी पहली पत्नी को बेटा था। राशिद ने बताया की उसकी दूसरी शादी में विवाद हुआ था। राशिद का आरोप है कि विवाद के बाद से ही उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी मिली थी।

पुलिस ने दोबारा से शुरू की जांच
पुलिस अधिकारी सागर जैन ने बताया अब दोबारा जांच शुरू कर दी गई है। वहीं सीसीटीवी और इलेक्ट्रॉनिक सबूत लगातार देखे जा रहे हैं। फिलहाल आरोपी के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं। बता दें कि राशिद को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

 

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved