Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

हरदोई: महिला की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या, युवक ने दौड़ा-दौड़ाकर महिला को मारी गोली, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के इसरापुर की वारदात   |   देहरादून: सचिवालय में धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज पंचायत चुनाव को लेकर साफ हो सकती है स्थिति, कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा OBC आरक्षण प्रस्ताव   |   आगरा: फर्जी नाम से संपत्पति बेचने के मामले में निबंधक कार्यालय प्रभारी समेत 7 के खिलाफ FIR कोर्ट के आदेश पर थाना शाहगंज में दर्ज हुआ मुकदमा   |   अमेठी: दलित युवक की हत्या से मचा हड़कंप, युवक की गला रेतकर की गई हत्या, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पुन्नपुर की वारदात।   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

मैं योग्य नहीं हूं'... UPSC में नाकामी के बाद आत्महत्या, 4 असफलताओं से टूट चुकी थी प्रियंका

2 months ago
Written By: आदित्य कुमार वर्मा

UPSC Aspirant Suicide: मेरी जिंदगी नॉर्मल है। मैंने अपनी जिंदगी में कुछ खास नहीं किया। मैं नौकरी के लिए अयोग्य हूं। मैं अपनी मर्जी से फांसी लगा रही हूं। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है… ये शब्द उस युवती प्रियंका के हैं, जिसने IAS में चयन न होने पर तनाव में आकर मौत को गले लगा लिया। IAS का रिजल्ट आने के बाद प्रियंका ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के 3-4 दिन बाद लाश सड़ने की बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। पुलिस को प्रियंका के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है।

घर में अकेली थी प्रियंका
दरअसल, मूलरूप से महोबा के रहने वाले कांता प्रसाद शुक्ला BSNL के DGM पद से रिटायर्ड हैं और मेरठ के ग्रेटर गंगा कॉलोनी में रहते हैं। यहां उनके परिवार में उनकी बेटी प्रियंका थी, जो UPSC के चार अटेम्प्ट दे चुकी थी लेकिन बात नहीं बन रही थी। जिससे आजिज आकर प्रियंका ने आत्महत्या कर ली। घटना के समय वह घर में अकेली थी। पड़ोसियों के मुताबिक, मृतका के पिता कांता प्रसाद और उनकी पत्नी 12 अप्रैल को ही महोबा चले गए थे। उस समय उनकी बेटी प्रियंका घर में अकेली थी। इस दौरान रिजल्ट आने के 2-3 दिन बाद तक वह नहीं दिखी। जिसके बाद शुक्रवार की शाम को सब्जी लेने जा रहे पड़ोसी को अचानक कांता प्रसाद के घर से बदबू आई। प्रियंका को आवाज लगाने पर जब कोई जवाब नहीं मिला तो उन्हें शक हुआ और इसके बाद कांता प्रसाद और पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद रात 9 बजे गंगानगर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा
मामले की सूचना पर जब पुलिस वहां पहुंची तो घर से दुर्गंध आ रही थी। प्रियंका के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। जब दरवाजा नहीं खुला तो दरवाजा तोड़ा गया। जब पुलिस कमरे के अंदर पहुंची तो नजारा हैरान कर देने वाला था। वहाँ प्रियंका का शव पंखे से लटका हुआ था और सड़ रहा था। जब शव को नीचे उतारा गया तो कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला, जो अंग्रेजी में लिखा था और उसमें थी दर्द भरी कहानी… प्रियंका के संघर्षों की।

क्या था सुसाइड नोट
पुलिस को मौके से मिले सुसाइड नोट में प्रियंका की भावनाएं लिखी थीं और वह तारीख थी, जिस दिन प्रियंका ने मौत को गले लगाया था। नोट में लिखा था 22 अप्रैल और “मेरी जिंदगी नॉर्मल है। मैंने अपनी जिंदगी में कुछ खास नहीं किया। मैं नौकरी के लिए अयोग्य हूं। मैं अपनी मर्जी से फांसी लगा रही हूं। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है।” इससे माना जा रहा है कि 22 अप्रैल को ही प्रियंका ने सुसाइड किया और यह नोट लिखा था। उसी दिन सिविल सर्विसेज का रिजल्ट आया था। चूंकि वह परीक्षा पास नहीं कर सकी, इसलिए तनाव में आकर उसने सुसाइड कर लिया। प्रियंका 4 बार परीक्षा दे चुकी थी, लेकिन सफल नहीं हो सकी। 

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved