Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

हरदोई: महिला की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या, युवक ने दौड़ा-दौड़ाकर महिला को मारी गोली, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के इसरापुर की वारदात   |   देहरादून: सचिवालय में धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज पंचायत चुनाव को लेकर साफ हो सकती है स्थिति, कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा OBC आरक्षण प्रस्ताव   |   आगरा: फर्जी नाम से संपत्पति बेचने के मामले में निबंधक कार्यालय प्रभारी समेत 7 के खिलाफ FIR कोर्ट के आदेश पर थाना शाहगंज में दर्ज हुआ मुकदमा   |   अमेठी: दलित युवक की हत्या से मचा हड़कंप, युवक की गला रेतकर की गई हत्या, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पुन्नपुर की वारदात।   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

उत्तर प्रदेश में 20 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार, सीएम योगी ने आगरा में किया बड़ा ऐलान

3 months ago
Written By: State Desk

सीएम युवा उद्यमी विकास योजना के तहत युवा उद्यमियों को चेक वितरण कार्यक्रम में सर्किट हाउस पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि युवा उद्यमी विकास योजना से युवाओं को मार्जिन मनी के साथ ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके लिए डेढ़ लाख युवाओं ने आवेदन किया है। बैंकों ने 25 हजार स्वीकृत कर दिए हैं। हमारे प्रदेश का युवा अब नौकरी के लिए नहीं भागेगा।

20 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार 
सीएम योगी ने कहा कि युवाओं में कार्य करने का जज्बा है। उनके पास दृष्टि है। जहां दृष्टि है वहां इनोवेशन है। इसके साथ तकनीकी मिलने से प्रदेश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सभी युवा धैर्य से कार्य करें। इस योजना से हम 31 मार्च तक एक लाख युवाओं को धनराशि देने वाले हैं। इसके बाद एक अप्रैल से फिर एक लाख अन्य युवा उद्यमियों को धनराशि दी जाएगी। एक लाख को धनराशि देने का अर्थ है दस लाख रोजगार देना। इस तरह अगले साल तक हम प्रदेश में 20 लाख युवाओं को रोजगार और नौकरी उपलब्ध कराएंगे। मुख्यमंत्री ने कुंभ का जिक्र करते हुए कहा कि 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु महाकुंभ में आए, लेकिन कोई लूट, अपहरण या छेड़छाड़ जैसी घटना नहीं हुई। किसी को उगली उठाने का मौका नहीं मिला। महाकुंभ से आजीविका के नए मौके मिले।

दो वर्ष में भारत विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाएगा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 16वीं सदी तक दुनिया की अर्थव्यवस्था में 30 प्रतिशत योगदान भारत का था। विदेशी आक्रांताओं के आने तक भारत सोने की चिड़िया कहलाता था। धन धान्य से संपन्न था। खुशहाल भारत था। विदेशी आक्रांताओं ने भारत काे लूटा। आजादी के बाद भी वर्ष 2014 तक भारत दुनिया की 11वीं अर्थव्यवस्था रह गया था। हमें मोदी जी का आभार व्यक्त करना चाहिए, जिन्होंने ऐसी नीति लागू की जिससे देश की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ी। देश जब अपनी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा था, तब ब्रिटेन को पछाड़कर देश विश्व की पांचवीं अर्थव्यवस्था बन गया। दो वर्ष में दुनियां की तीसरी अर्थव्यवस्था होगा भारत। इसका मतलब विकास होगा। देश की जीडीपी बढ़ेगी। प्रतिव्यक्ति आय बढ़ेगी। हर हाथ को काम होगा। किसान के चेहरे पर खुशहाली होगी। नया भारत विकसित भारत बनकर दुनिया को नेतृत्व देगा।

योजना के बारें में
प्रदेश के शिक्षित युवा बेरोजगारो को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना संचालित है। योजनान्तर्गत उद्योग स्थापना हेतु 25.00 लाख तक एवं सेवा क्षेत्र हेतु 10.00 लाख तक का ऋण बैंको के माध्यम से उपलब्ध कराया जाता है। राज्य सरकार द्वारा 25 प्रतिशत मार्जिन मनी उपलब्ध करायें जाने का भी प्रावधान है जो कि उद्योग क्षेत्र हेतु अधिकतम 6.25 लाख तथा सेवा क्षेत्र हेतु अधिकतम र2.50 लाख है।
इस हेतु अभ्यर्थी को उ0प्र0 का मूल निवासी एवं हाई स्कूल उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी की आयु 18 से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए तथा वह किसी भी वित्तीय संस्थान से चूककर्ता (डिफाल्टर) नहीं होना चाहिए। योजनान्तर्गत स्क्रूटिनी उपरान्त चयनित अभ्यर्थियों के आवेदन पत्रों को बैंक प्रेषित कर ऋण स्वीकृत एवं वितरित कराया जाता है।

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved