गड्ढे से बरामद हुए 5.26 करोड़, ATM में डालने के नाम पर गमन,
पुलिस पर भी FIR
1 months ago
Written By: State Desk
लखनऊ: बागपत और शामली में पुलिस ने गमन की 5.26 करोड़ रुपये की धनराशी गड्ढे और खेत से बरामद की है। गाँव के गड्ढों से इतनी बड़ी रकम मिलने से हडकंप मच गया है। दरअसल ये रकम ATM में डालने के नाम पर बैंक से निकली गई थी और उसे गायब कर दिया गया था। इतनी बड़ी रकम के गबन के मामले में पुलिस की संलिपत्ता भी पी गई है। जिसके बाद चंडीगढ़ पुलिस के जवानों पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
आरोपियों की निशानदेही पर बरामदगी…
दरअसल 25 मार्च को गौरव और रॉकी को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद रिमांड में पूछताछ के बाद ये पुलिस ने बरामदगी की है। गौरव ने अपने गांव आरिफपुर खड़खड़ी में घर के अंदर भूसे के नीचे गड्ढा खोदकर नोटों से भरा बैग छिपा रखा था। वहीं रॉकी ने शामली के हसनपुर गांव में खेत में गड्ढा खोदकर करोड़ों दबा दिए थे। रविवार को दोनों ने खुद पुलिस को ये बैग बरामद कराए हैं।
चंडीगढ़ पुलिस पर भी FIR…
दरअसल जाँच में खुलासा हुआ कि चंडीगढ़ पुलिस की सेटिंग से यह सारा खेल रचा गया था। इनके साथ चंडीगढ़ पुलिस के इंस्पेक्टर, दो सिपाही और मनीष नामक युवक को भी आरोपी बनाया गया। गौरव, रॉकी समेत छह आरोपियों को बी वारंट पर बागपत लाया गया और पांच दिन की रिमांड पर पुलिस ने पूछताछ शुरू की। सबसे पहले मनीष ने चंडीगढ़ में छिपाकर रखे 50 हजार रुपये बरामद कराए। इसके बाद दोनों मुख्य आरोपियों ने बाक़ी रकम बरामद कराई।
रिश्वत और मौज में खर्ची रकम…
पुलिस के अनुसार आरोपियों की निशानदेही पर पांच करोड़ रुपये बरामद किए गए हैं। फिलहाल रुपयों की गिनती चल रही है। बाक़ी के पैसे आरोपियों ने मौज-मस्ती में खर्च किए या फिर चंडीगढ़ पुलिस, वकील और दोस्तों को बांट दिए। पुलिस अब इस गबनकांड में रॉकी और गौरव के कई रिश्तेदारों को भी आरोपी बनाने की तैयारी कर रही है। सोमवार को सभी छह आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा