Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

हरदोई: महिला की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या, युवक ने दौड़ा-दौड़ाकर महिला को मारी गोली, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के इसरापुर की वारदात   |   देहरादून: सचिवालय में धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज पंचायत चुनाव को लेकर साफ हो सकती है स्थिति, कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा OBC आरक्षण प्रस्ताव   |   आगरा: फर्जी नाम से संपत्पति बेचने के मामले में निबंधक कार्यालय प्रभारी समेत 7 के खिलाफ FIR कोर्ट के आदेश पर थाना शाहगंज में दर्ज हुआ मुकदमा   |   अमेठी: दलित युवक की हत्या से मचा हड़कंप, युवक की गला रेतकर की गई हत्या, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पुन्नपुर की वारदात।   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

महाकुंभ में रची गई थी आतंकी साजिश, एंट्री पॉइंट पर गुफा बनाकर रहता था आतंकी, हाई सिक्योरिटी की वजह से फेल हुआ आतंकी लाजर मसीह

3 months ago
Written By: News Desk

महाकुंभ पर आतंकी हमले की साजिश रची गई थी। पहले अमृत स्नान से एक दिन पहले बब्बर खालसा का आतंकी लाजर मसीह महाकुंभ एंट्री पॉइंट से सिर्फ 1 KM दूर था। वह एक मिट्‌टी के टीले में गुफा बनाकर रह रहा था। यहीं से उसने महाकुंभ में ब्लास्ट करने का प्लान बनाया था। ढाबे पर जाकर खाना खाते समय मोबाइल चार्ज करता था। लाजर मसीह रोज अपने साथ हैंडग्रेनेड लेकर निकलता था, लेकिन महाकुंभ एंट्री पॉइंट पर हाई सिक्योरिटी होने की वजह से अपने प्लान में सफल नहीं हो सका। यह बात खुद बब्बर खालसा के आतंकी लाजर मसीह ने मानी है। उसे पुलिस ने 6 मार्च को कौशांबी के कोखराज से पकड़ा था। उससे पूछताछ में कई अहम बातें सामने आई हैं।

अब जानिए क्या है पूरा मामला…
6 मार्च की सुबह साढ़े 3 बजे पुलिस ने कोखराज से बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) और ISI मॉड्यूल के सक्रिय आतंकवादी लाजर मसीह को गिरफ्तार किया था। लाजर मसीह अमृतसर के कुरलियान गांव का रहने वाला है। वह BKI के जर्मन-आधारित मॉड्यूल के प्रमुख स्वर्ण सिंह उर्फ जीवन फौजी का राइट हैंड है। लाजर मसीह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के संपर्क में भी था।

महाकुंभ शुरू होने से पहले आया था कौशांबी
पुलिस जांच में सामने आया कि आतंकी लाजर मसीह पहले अमृत स्नान से पहले यहां आया था। इसके बाद नेशनल हाईवे-2 (दिल्ली-कानपुर-प्रयागराज-बनारस-हावड़ा सड़क मार्ग) से महज 1 KM दूर कोखराज गांव के वीराने में एक मिट्टी की मांद खोद कर उसी के अंदर रह रहा था। यह गुफा किसी जंगली जानवर के रहने जितनी तैयार की गई थी। मांद टीलेनुमा जमीन के नीचे के हिस्से में आर-पार जाने के लिए तैयार की गई थी। पुलिस को गुफा के अंदर से बिस्तर, 3 ग्रेनेड, 2 डेटोनेटर और पिस्टल मिली है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, लाजर मसीह को पेड़ की ऊंची टहनी पर चढ़कर बैठे भी देखा गया था।

मोबाइल चार्ज करने के लिए ढाबे पर जाता था आतंकी
लाजर मसीह से पूछताछ में सामने आया कि वह रोज दोपहर और रात में ढाबे पर खाना खाने जाता था। पानी भरने के लिए एक ईदगाह के सामने जाता था, जहां नल लगा था। बाहर निकलते वक्त लाजर मसीह हर वक्त मुंह पर पकड़ा बांधे रहता था। कई दुकानों के CCTV में वह दिखा है। टाइम पास करने के लिए मोबाइल में फिल्म भी देखता था। मोबाइल चार्ज करने के लिए वह ढाबे पर जाता था।

पुलिस की व्यूह रचना के आगे कुछ नहीं कर सका आतंकी 
आतंकी लाजर मसीह यूपी पुलिस अफसरों की व्यूह रचना के चलते अपने मूवमेंट को आगे नहीं बढ़ा सका। दरअसल, जहां उसने अपना ठिकाना बनाया था, उससे 1 किलोमीटर दूर पुलिस की बंकरनुमा चेकपोस्ट थी। इसके अलावा महाकुंभ एंट्री पॉइंट्स पर वाहनों का होल्डिंग एरिया बनाया गया था। इसके अलावा लगातार पुलिस और प्रशासन के बड़े अफसर दिन - रात सड़क पर डटे रहे।

हाई सिक्योरिटी बैरक में बंद है लाजर मसीह
आतंकी लाजर मसीह को कौशांबी जेल की हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है। जेल के सुरक्षाकर्मी उस पर पूरी तरह नजर बनाए हुए हैं और उसके पास जाए बिना कड़ी नजर रख रहे हैं। जेल अफसर के मुताबिक, उसे सामान्य कैदियों की तरह भोजन-पानी दिया जा रहा है। उसने जेल में आने के बाद से अब तक किसी से कोई बात नहीं की है। ज्यादातर टाइम खामोश ही रहता है। जांच एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं। जेल अधीक्षक अजितेश मिश्रा ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से जेल के बड़े अधिकारी लगातार CCTV के जरिए उसकी हर गतिविधि कर नजर बनाए हुए हैं।

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved