उत्तर प्रदेश के आगरा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार रात ताजगंज थाना क्षेत्र की विभग नगर पुलिस चौकी के बाहर एक महिला ने नशे की हालत में ऐसा हंगामा किया कि पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। महिला घर से बिन कपड़ों के केवल एक चादर ओढ़कर चौकी पहुँची थी। चौकी के बाहर आते ही उसने वह चादर भी फेंक दी, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई।
पुलिसकर्मी हुए हैरान, चादर से ढका शरीर वहीं पुलिस चौकी के बाहर महिला के इस बर्ताव को देखकर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी तुरंत हरकत में आए। भीतर से चादर लाकर महिला को लपेटा गया और दो युवतियों की मदद से उसे चौकी के अंदर बैठाया गया। बताया जा रहा है कि महिला करीब आधा घंटे तक हंगामा करती रही और इस दौरान एक दारोगा से भी भिड़ गई।
पति से झगड़े के बाद पहुंची चौकी जानकारी के मुताबिक, महिला की उम्र करीब 30 साल है और वह एक हफ्ते पहले ही चौकी के पास किराए पर मकान लेकर रहने लगी थी। उसका पति मजदूरी करता है और उम्र में उससे लगभग 25 साल बड़ा है। दोनों के पांच बच्चे हैं। महिला को शराब पीने की लत है, जिसे लेकर अक्सर पति-पत्नी में झगड़ा होता रहता है। वहीं गुरुवार को भी जब पति ने उसे शराब पीने से रोका तो गुस्से में महिला केवल चादर ओढ़कर और अपनी एक बच्ची को साथ लेकर चौकी पहुँच गई।
चौकी में बढ़ा हंगामा वहीं पुलिस चौकी में पहुँचकर महिला ने पति पर मारपीट का आरोप लगाया, लेकिन जब पति भी वहाँ पहुँच गया तो उसने उल्टा आरोप लगाया कि पत्नी ही झगड़ा करती है और मारपीट पर उतारू हो जाती है। इसके बाद पुलिस ने महिला के पति को घर भेज दिया और महिला को शांत कराने का प्रयास किया।
कपड़े पहनाने पर फिर भड़की वहीं मामले की जानकारी होने के बाद महिला का पति उसके कपड़े लेकर चौकी पहुँचा। इसके बाद चौकी की लाइट बंद कर दो महिलाओं की मदद से महिला को कपड़े पहनाए गए। लेकिन कपड़े पहनने के बाद महिला और ज्यादा भड़क गई और चौकी में मौजूद एक दारोगा से उलझ गई। उसने आरोप लगाया कि अब पुलिस उससे पैसों की मांग करेगी। काफी समझाने-बुझाने के बाद महिला शांत हुई और अपने पति के साथ घर चली गई।