Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

वे ‘ढेर’ नहीं बल्कि ‘शहीद’ हुए हैं, दिशा पाटनी के घर हमले के बाद एनकाउंटर पर गैंगस्टर रोहित गोदारा का पोस्ट वायरल   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

सपा कार्यालय के बाहर युवक ने खुद को लगाईं आग, छः लाख के कर्ज विवाद ने ली खौफनाक करवट

1 months ago
Written By: आदित्य कुमार वर्मा

राजधानी लखनऊ में बुधवार दोपहर समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यालय के बाहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अलीगढ़ के रहने वाले 48 वर्षीय युवक योगेंद्र उर्फ बॉबी ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। युवक के 80% तक झुलसने के बाद उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना ने लखनऊ की सियासत में सनसनी मचा दी है।

आग, भगदड़ और हड़कंप
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, योगेंद्र जेब में पेट्रोल की बोतल लेकर सपा ऑफिस पहुंचा था। कुछ देर बाद उसने अचानक खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। जैसे ही आग भड़की, वहां भगदड़ मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह कंबल डालकर आग बुझाई, लेकिन तब तक वह करीब 80% तक झुलस चुका था। ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी युवक को ई-रिक्शा से सिविल अस्पताल ले गए।

सट्टेबाजी के कर्ज में उलझा विवाद
घायल योगेंद्र ने अस्पताल में बयान दिया कि, अलीगढ़ में रहने वाले दानिश, वसीम, नाजिम और मास्टर उससे 6 लाख रुपये उधार ले चुके थे। पैसे वापस मांगने पर न केवल गाली-गलौज की जाती, बल्कि धमकियां भी दी जाती थीं। योगेंद्र का दावा है कि उसने कई बार स्थानीय पुलिस से मदद मांगी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

सपा नेत्री के घर रहता है योगेंद्र
जानकारी के मुताबिक, योगेंद्र अलीगढ़ की सपा नेत्री सबा परवीन के घर पर ही रहता है। सबा परवीन ही बुधवार को कुछ लोगों के साथ अखिलेश यादव से मिलने सपा कार्यालय पहुंची थीं। योगेंद्र बाहर खड़ा था, तभी उसने खुद को आग के हवाले कर लिया।

डॉक्टर बोले — हालत बेहद नाजुक
सिविल अस्पताल के CMS डॉ. राजेश श्रीवास्तव के मुताबिक, "युवक करीब 80% तक झुलस चुका है। चेहरा और सीने का थोड़ा हिस्सा ही सुरक्षित है। प्रारंभिक उपचार जारी है, जरूरत पड़ने पर उसे KGMU रेफर किया जाएगा।"

अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने घटना पर दुख जताते हुए योगी सरकार को कटघरे में खड़ा किया। अखिलेश ने कहा, "निर्मम भाजपा सरकार से हताश होकर युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया। सरकार को उसका बेहतर से बेहतर इलाज कराना चाहिए और न्याय दिलाना चाहिए। नाइंसाफी, नाउम्मीदगी और निराशा भाजपा सरकार की पहचान बन चुकी है।"

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved