सपा छोड़ क्या नई राह बनाने की तैयारी में हैं आजम, दूसरी पार्टी ज्वाइन करने की चर्चा अफवाह,
2027 के चुनाव में किसके लिए मुश्किलें खड़ी करेंगे
1 months ago Written By: विनय सिंह
लखनऊ। लम्बे समय तक जेल में रहने के बाद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान अब जमानत पर छूट गए हैं। जेल में रहने के दौरान ही उनके अखिलेश यादव से नाराजगी की ख़बरें भी खूब चर्चा में रहीं थीं। जेल से छूटते ही उनके बसपा में जाने के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन सपा से जुड़े कुछ सूत्रों की मानें तो वह बसपा में नहीं जा रहे हैं, हां ये बात और हैं कि समाजवादी पार्टी से उनके रिश्ते समाने नहीं हैं, ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि अपनी खुद की पार्टी बनाने की तैयारी में हैं। वह नई भूमिका में कब आ रहे हैं, इसे स्पष्ट करना अभी जल्दबाजी होगी, लेकिन विश्वसनीय सूत्रों की माने तो वह जल्द ही नई पार्टी का एलान कर सकते हैं।
पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान समाजवादी पार्टी के बड़े कद्दावर नेता हैं। यूपी के नेताओं में वह सबसे बड़े मुस्लिम चेहरों में शुमार हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार में हमेशा उनका बड़ा कद रहा है। यही कारण है जब-जब सपा विपक्ष में रही है, आजम खान को उसकी कीमत भी चुकानी पड़ी है। भाजपा सरकार में वह लगातार जेल में रहे हैं। उनके ऊपर 50 से अधिक मुकदमें भी दर्ज कराए गए।
अखिलेश पर लगा आजम की अनदेखी करने का आरोप सपा मुखिया अखिलेश यादव पर लगातार यह आरोप लगते रहे हैं कि उन्होंने आजम खान के जेल जाने पर उनकी कोई परवाह नहीं की। वह न तो उनसे मिलने गए और न ही उनकी रिहाई को लेकर सरकार पर कोई दबाव बनाया। अब जब वह जेल से छूटे हैं तो समाजवादी पार्टी से उनकी तल्खियों को और हवा मिल गयी है।
मजबूत राजनैतिक लोग नई पार्टी बनाने को लेकर कर रहे प्रेरित कहा जा रहा है कि नई पार्टी बनाने को प्रेरित करने के लिए उनके पीछे कुछ मजबूत राजनैतिक लोग भी लगे हैं। बताया जा रहा है कि इन्हीं की वजह से आजम खान की रिहाई की राह भी आसान हुई है। सूत्र तो यहां तक बता रहे हैं कि आजम खान सीधे बसपा में न जाकर नई पार्टी बनाएंगे और फिर से बसपा से एलायंस करेंगे। आजम खान का नई पार्टी बनाना 2027 के विधानसभा चुनाव के चुनावी समीकरण का एक हिस्सा भी बताया जा रहा है। क्योंकि यह भी सत्य है कि यूपी में मुस्लिम समाज आजम खान को अपना बड़ा नेता मानता है।