Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

वे ‘ढेर’ नहीं बल्कि ‘शहीद’ हुए हैं, दिशा पाटनी के घर हमले के बाद एनकाउंटर पर गैंगस्टर रोहित गोदारा का पोस्ट वायरल   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

राहुल गांधी के रायबरेली दौरे पर बवाल, हाईवे पर धरने पर बैठे योगी सरकार के मंत्री

1 months ago
Written By: संदीप शुक्ला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के रायबरेली दौरे के दौरान बुधवार को बड़ा राजनीतिक घमासान देखने को मिला। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ हाईवे पर बैठकर राहुल गांधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान मौके पर 'राहुल गांधी वापस जाओ' के नारे गूंजते रहे। यह घटना हरचंदपुर थाना क्षेत्र के बटोही होटल के  पास हुई, जहां पुलिस को हालात संभालने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।

हाईवे पर उतरे मंत्री
रायबरेली पहुंचने से पहले ही राहुल गांधी को लेकर सियासी माहौल गरमा चुका था। दिनेश प्रताप सिंह, जो कभी कांग्रेस पार्टी का हिस्सा थे, आज भाजपा के वरिष्ठ नेता और योगी सरकार में मंत्री हैं। उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए समर्थकों के साथ हाईवे पर बैठकर जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने मंत्री को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपने विरोध पर अड़े रहे। करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही, जिससे आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

राहुल गांधी के खिलाफ मंत्री का गुस्सा क्यों ?
दिनेश प्रताप सिंह की कांग्रेस से नाराजगी पुरानी है। वह कभी सोनिया गांधी के करीबी नेताओं में गिने जाते थे, लेकिन 2018 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने सोनिया गांधी के खिलाफ रायबरेली से चुनाव लड़ा, लेकिन हार का सामना करना पड़ा। राहुल गांधी के रायबरेली दौरे के दौरान उनका विरोध प्रदर्शन इस वजह से और भी राजनीतिक महत्व रखता है। इसे भाजपा की ओर से स्थानीय स्तर पर कांग्रेस को कमजोर करने की कोशिश माना जा रहा है।

राहुल गांधी का भव्य स्वागत
इससे पहले राहुल गांधी लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे थे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और वरिष्ठ नेता आराधना मिश्रा मोना भी मौजूद रहीं। राहुल गांधी एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से रायबरेली रवाना हुए। कांग्रेस की कोशिश है कि राहुल के इस दौरे को स्थानीय कार्यकर्ताओं में जोश भरने और लोकसभा चुनाव 2029 की तैयारियों का बिगुल बनाया जाए।

पुलिस की कड़ी निगरानी
राहुल गांधी के दौरे और भाजपा के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए रायबरेली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मुख्य मार्गों पर पुलिस की अतिरिक्त तैनाती की गई है और खुफिया विभाग भी अलर्ट पर है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, “स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है, दोनों दलों के समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।”

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved