8 साल की मासूम के साथ पिता ने की दरिंदगी, हालत बिगड़ी तो सामने आया सच,
आरोपी अरेस्ट
1 months ago
Written By: आदित्य कुमार वर्मा
Firozabad, Father's Brutality: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से एक रिश्तों को शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक कलयुगी पिता पर अपनी ही आठ साल की मासूम बेटी को हवस का शिकार बनाने और धमकाने के आरोप लगे हैं। पिता की दरिंदगी के बाद मासूम की हालत बिगड़ गई है। जिसके बाद घटना की सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
आधी रात को की हैवानियत
मिली जानकारी के मुताबिक पूरा मामल जनपद के मक्खनपुर थाना क्षेत्र के एक गाँव का है। जहां कलयुगी पिता ने सोते समय अपनी ही बेटी के साथ दरिंदगी की हदों को पार किया है। आरोप है कि बुधवार की रात आरोपी अपनी बेटी के साथ छत पर सोया हुआ था और आधी रात को रात को उसने अपनी बेटी के साथ ही हैवानियत की घटना को अंजाम दिया। जिस पर मासूम ने जब शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसे धमकी दी जिससे वो चुप रही।
मासूम की हालत बिगड़ी तो सामने आया सच
दरिंदगी के बाद उसने मासूम को तो डरा-धमका के चुप करवा दिया, पर अगली सुबह हुए हादसे ने उसकी हैवानियत के सारे राज खोल कर रख दिए। मासूम के साथ हुई दरिंदगी के बाद अगली सुबह उसकी हालत बिगड़ गई। जिसके बाद माँ को शक होने पर उसने बेटी से पूछताछ की। जिसमे मासूम के साथ हुए कुकृत्य का काला सच सामने आ गया। मासूम ने दबी आवाज में आपने साथ बीती रात हुई दरिंदगी की दास्ताँ अपनी माँ को सुनाई। जिसे सुनने के बाद उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
घटना की जानकारी के बाद पीड़िता की माँ ने पुलिस का सहारा लिया। पीड़िता की माँ की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता तथा पास्को एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसके बाद मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।