पंद्रह दिन के नवजात को फ्रीजर में रखकर सो गई मां,
वजह जानकर हैरान हो जाएंगे आप
1 days ago
Written By: आदित्य कुमार वर्मा
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने 15 दिन के नवजात बेटे को फ्रीजर में लिटा दिया। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर परिजनों को इस बात का पता चला और वे हक्के-बक्के रह गए। यह घटना मुरादाबाद के करुला क्षेत्र की बताई जा रही है।
कहानी महिला और पोस्टपार्टम साइकोसिस की
महिला करुला की ही रहने वाली है और उसने 15 दिन पहले बेटे को जन्म दिया था। बताया जा रहा है कि प्रसव के बाद महिला को पोस्टपार्टम साइकोसिस नामक मानसिक बीमारी हो गई, जिससे उसका वास्तविकता से संपर्क कम हो गया। शुक्रवार को महिला ने बच्चे को फ्रीजर में रखा और स्वयं सोने चली गई।
हक्के-बक्के रह गए परिजन
कुछ देर बाद बच्चे के रोने की आवाज सुनकर परिवार वाले कमरे में पहुंचे और देखा कि बच्चा फ्रीजर में है। तत्काल उन्होंने मासूम को बाहर निकाला और महिला की झाड़ फूंक कराई। शुरू में परिवार का मानना था कि महिला को ऊपरी हवा ने परेशान कर रखा है, लेकिन झाड़ फूंक का कोई असर नहीं हुआ।
डॉक्टर ने खोला राज
परिवार ने महिला को डॉक्टर के पास ले जाकर दिखाया, जहां एक मनोरोग विशेषज्ञ ने बताया कि महिला पोस्टपार्टम साइकोसिस से ग्रसित है। इस समय महिला अवसाद में है और वास्तविकता से उसका संपर्क नहीं है। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गई है और लोग इसे हैरान कर देने वाला मामला मान रहे हैं।