बुलंदशहर में रामलीला के मंच पर अश्लील डांस…
धार्मिक कार्यक्रम में परोसी गई अश्लीलता
1 months ago Written By: आदित्य कुमार वर्मा
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के ऊंचा गांव में रामलीला मंचन के दौरान एक विवादास्पद घटना सामने आई है। यहां धार्मिक कार्यक्रम के दौरान मंच पर चल रहे अश्लील नृत्य का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसके बाद इसको लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
धार्मिक आयोजन में अश्लील प्रदर्शन वहीं इस पूरे मामले को लेकर स्थानीय निवासियों का कहना है कि रामलीला एक पवित्र धार्मिक अनुष्ठान है, जिसमें भगवान श्री राम के आदर्शों और नैतिक मूल्यों को प्रदर्शित किया जाता है। ऐसे धार्मिक कार्यक्रम में अश्लील नृत्य का प्रदर्शन धार्मिक भावनाओं का अपमान है। उन्होंने वीडियो वायरल होने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
प्रशासन ने लिया संज्ञान वहीं इस पूरी घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लिया। बुलंदशहर के सर्कल ऑफिसर (सीओ) प्रखर पांडेय ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और उच्च अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि रामलीला मंचन का उद्देश्य धार्मिक और नैतिक संदेश देना है। अगर ऐसे आयोजनों में अश्लील प्रदर्शन होता है और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता है, तो यह केवल धार्मिक भावनाओं का अपमान ही नहीं, बल्कि सामाजिक स्तर पर भी सवाल खड़े करता है।
प्रशासन ने दिखाई तत्परता वहीं वीडियो वायरल होने के बाद बुलंदशहर प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की संभावना जताई गई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के कारण धार्मिक आयोजनों में सुरक्षा और कार्यक्रम की शुद्धता सुनिश्चित करने पर प्रशासन का ध्यान अब और अधिक केंद्रित हो गया है।