यूपी के 75 जिलों में सबसे ज्यादा पुलिस अधीक्षक ब्राह्मण,
दूसरे नम्बर पर OBC एसपी, ठाकुर और SC कप्तानों की संख्या बराबर
3 days ago Written By: विनय सिंह
यूपी के 75 जिलों में सबसे ज्यादा ब्राह्मण IPS अफसरों के हाथ में जिलों की कमान है। यानि कमिश्नरेट और जिलों को मिलाकर देखा जाए तो सबसे ज्यादा पुलिस अधीक्षक/ पुलिस कमिश्नर ब्राह्मण वर्ग से हैं। इसके बाद दूसरे नम्बर पर ओबीसी कप्तान तैनात हैं। वहीं क्षत्रिय और एससी/एसटी पुलिस अधीक्षकों की संख्या सबसे कम यानी तीसरे नंबर पर है।
यूपी न्यूज ने न सिर्फ प्रदेश के सभी 75 जिलों में तैनात जिलाधिकारियों की तैनाती में जातिगत मानकों की पड़ताल की बल्कि पुलिस आयुक्त/पुलिस अधीक्षकों को लेकर भी रिसर्च किया। इस दौरान हमें मिला कि प्रदेश में ठाकुर समाज के कुल 13 जनपदों में पुलिस आयुक्त/पुलिस अधीक्षक तैनात हैं। जबकि 12 जिलों के डीएम ठाकुर समाज के पाए गए हैं। ब्राम्हण समाज के 20 जिलाधिकारी तैनात पाए गए, जबकि ब्राम्हण समाज के ही 20 जिलों के पुलिस अधीक्षक और पुलिस आयुक्त तैनात हैं। हमारी रिसर्च में यह भी सामने आया है कि वैश्य, कायस्थ एवं जाट समाज के पुलिस अधीक्षक जिलों में तैनात डीएम की तुलना में अधिक हैं। जबकि ओबीसी संवर्ग के पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी की तुलना में कम हैं। यही नहीं एससी/एसटी समाज के पुलिस अधीक्षक 17.33 फीसदी हैं। यह संख्या जिलों में तैनात एससी/एसटी जिलाधिकारियों की तुलना में अधिक हैं।
ठाकुर पुलिस अधीक्षकों की संख्या
यूपी के जिलों में ठाकुर पुलिस अधीक्षकों की तैनाती का अनुपात 17.33 है। यानी कुल 13 जिलों के पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस आयुक्त ठाकुर हैं। जबकि जिलाधिकारियों की संख्या पर गौर किया जाए तो ठाकुर समाज के कुल 12 जिलाधिकारी जिलों में तैनात हैं। पढ़िए रिपोर्ट...
ब्राह्मण पुलिस अधीक्षकों की संख्या
20 जिलों के पुलिस अधीक्षक और पुलिस आयुक्त ब्राम्हण समाज के हैं। यानी कुल 26.6 फीसदी (एक चौथाई से ऊपर) जिलों में सिर्फ ब्राम्हण समाज के आईपीएस तैनात हैं। देखें लिस्ट ....
ओबीसी पुलिस अधीक्षकों की संख्या 20 फीसदी
जिलों में 20 फीसदी ओबीसी पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस आयुक्त तैनात हैं। जिसमें से 13 पुलिस अधीक्षक हैं और दो पुलिस आयुक्त हैं। जबकि ओबीसी जिलाधिकारियों की संख्या 26.6 फीसदी है। अर्थात डीएम की तुलना में ओबीसी पुलिस अधीक्षकों की संख्या कम है।
SC/ST पुलिस अधीक्षकों की संख्या
जिलों में तैनात एससी/एसटी पुलिस अधीक्षकों की संख्या 17.33 फीसदी है। यह संख्या क्षत्रिय समाज के आईपीएस अधिकारियों के बराबर है। हालांकि अगर जिलाधिकारियों की बात करें तो जिलों में एससी/एसटी समाज के कुल 11 जिलाधिकारी (14.66 फीसदी) तैनात हैं।
सामान्य वर्ग से आने वाले अन्य पुलिस अधीक्षकों की संख्या
पुलिस आयुक्त एवं पुलिस अधिक्षकों की तैनाती पर गौर किया जाए तो सामान्य वर्ग से जुड़ी अन्य जातियां जिलों में खूब तैनात हैं। कायस्थ, वैश्य एवं जाट समाज के 18.66 फीसदी आईपीएस जिलों में तैनात हैं। वहीं अगर अन्य सामान्य वर्ग के जिलाधिकारियों की बात करें तो यह संख्या मात्र 14.5 फीसदी है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट...
जिलों में तैनात कायस्थ/वैश्य/जाट एवं अन्य समान्य वर्ग के पुलिस आयुक्त/पुलिस अधीक्षक
कमिश्नरेट में तैनात पुलिस कमिश्नर
उत्तर प्रदेश में कुल 7 पुलिस कमिश्नरेट है। इनके नाम प्रयागराज, गाजियाबाद, आगरा, वाराणसी, लखनऊ, गौतमबुद्धनगर और कानपुर नगर हैं। इन सातों कमिश्नरेट में 2 क्षत्रिय, 2 ओबीसी, 1 ब्राह्मण, 1 वैश्य और 1 कायस्थ पुलिस कमिश्नर हैं...