मुरादबाद में नजूल भूमि पर बना सपा कार्यालय संकट में,
नगर विकास विभाग से मंजूरी मिलते ही गिर सकती है इमारत
14 days ago
Written By: State Desk
लखनऊ: मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी का जिला कार्यालय संकट में आ सकता है। आरोप है कि यह कार्यालय सिविल लाइंस इलाके में स्थित चक्कर की मिलक ग्राम छावनी में नजूल भूमि पर बना हुआ है, जो वर्ष 1994 में लीज पर ली गई थी। राजस्व अभिलेखों में यह कोठी संख्या 04 के नाम से दर्ज है। कार्यालय लगभग 953.71 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में फैला हुआ है।
2024 में भी हुई थी खाली कराने की कोशिश...
सितंबर 2024 में नगर निगम ने इसे खाली कराने के लिए जिला प्रशासन से बुलडोज़र और पुलिस बल की सहायता मांगी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। अब नगर निगम की सिफारिश पर मुरादाबाद मंडल के आयुक्त अञ्जनेय कुमार सिंह ने प्रमुख सचिव, नगर विकास, उत्तर प्रदेश सरकार को दिनांक 28 मार्च 2025 को पत्र भेजकर इसकी लीज को निरस्त कर इसे सरकारी प्रयोजनार्थ शासन में निहित करने हेतु दिशा-निर्देश मांगे हैं।
सरकारी प्रयोजना में आ सकती है भूमि...
यदि शासन से भूमि का आवंटन निरस्त कर इसे सरकारी प्रयोजनार्थ शासन में निहित करने की मंजूरी मिल जाती है, तो नगर निगम और जिला प्रशासन इस पर कब्जा कर लेंगे। ऐसे में समाजवादी पार्टी का कार्यालय बंद हो सकता है।