Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

हरदोई: महिला की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या, युवक ने दौड़ा-दौड़ाकर महिला को मारी गोली, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के इसरापुर की वारदात   |   देहरादून: सचिवालय में धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज पंचायत चुनाव को लेकर साफ हो सकती है स्थिति, कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा OBC आरक्षण प्रस्ताव   |   आगरा: फर्जी नाम से संपत्पति बेचने के मामले में निबंधक कार्यालय प्रभारी समेत 7 के खिलाफ FIR कोर्ट के आदेश पर थाना शाहगंज में दर्ज हुआ मुकदमा   |   अमेठी: दलित युवक की हत्या से मचा हड़कंप, युवक की गला रेतकर की गई हत्या, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पुन्नपुर की वारदात।   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

पुलिस कस्टडी में दलित युवक की मौत से बवाल, हंगामा कर रहे परिजनों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

3 months ago
Written By: State Desk

यूपी के आजमगढ़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां तरवां थाने के लॉकअप में रविवार रात दलित युवक का शव फंदे से लटकता मिला। उसने पायजामे के नाड़े से शौचालय की खिड़की के सहारे फांसी लगाई थी। सोमवार सुबह घटना की जानकारी होने के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने थाने का घेराव करने के साथ ही खरिहानी-मेहनाजपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। साथ ही तोड़फोड़ किया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करनी पड़ी। परिजनों ने पुलिस पर रुपये मांगने और हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।

पाँच थानों की फोर्स के साथ पहुंचे एसपी
जानकारी मिलते ही एसपी सिटी पांच थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी ने इस मामले में तरवां थानाध्यक्ष, एक सब इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। घटना को लेकर जबरदस्त तनाव है।तरवां थाना क्षेत्र के उमरीपट्टी गांव का रहने वाला 21 वर्षीय शनि के खिलाफ क्षेत्र की एक युवती ने छेड़खानी करने की शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस ने 29 मार्च को शनि को पकड़कर हवालात में डाल दिया था। रविवार रात करीब 12 बजे लॉकअप के शौचालय में उसका शव फंदे से लटकता मिला। इसकी जानकारी होने के बाद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। पहले तो पुलिसकर्मी घटना को छिपाते रहे। बाद में अफसरों को जानकारी दी गई। 

ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव 
शनि के गांव के लोगों को भी घटना के बारे में खबर लग गई। इसके बाद परिजनों संग 500 से भी अधिक ग्रामीण तरवां थाने पहुंच गए। थाने का घेराव करने के साथ ही बाजार में खरिहानी-मेहनाजपुर मार्ग पर दो जगहों पर जाम लगा दिया। घटना को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश था। परिजन पुलिस पर युवक को छोड़ने के लिए रुपये मांगने और मारपीट कर हत्या करने के बाद शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगा रहे थे। बवाल की आशंका में एसपी सिटी शैलेंद्र लाल पांच थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ग्रामीणों को समझने का प्रयास कर रही थी, लेकिन लोग मानने के लिए तैयार नहीं थे। 

प्रेमिका द्वारा मुकदमा दर्ज कराए जाने से तनाव में था युवक 
एसपी हेमराज मीना ने बताया कि इस मामले में तरवां थानाध्यक्ष, एक सब इंस्पेक्टर और मुंशी को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस पर पीटने और रुपये मांगने के आरोप बेबुनियाद हैं। मृतक शनि का क्षेत्र की एक युवती के साथ प्रेम संबंध था। बाद में उसने शनि के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत की थी। जिस पर 29 मार्च को उसे हिरासत में लिया गया था। रविवार को आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। सोमवार को उसका चालान किया जाना था। प्रेमिका द्वारा द्वारा छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराए जाने से वह तनाव में था। देर रात थाने के लॉकअप के शौचालय में अपने पाजामा के नाड़े से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved