एक झपकी...और 1 गैंगस्टर—4 पुलिसवालों को जान से धोना पड़ा हाथ,
उड़ गए पुलिस वैन के परखच्चे, जानें पूरा मामला
1 months ago
Written By: Ashwani Tiwari
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बता दें कि फिरोजाबाद से बुलंदशहर जा रही पुलिस की वैन एक खड़े कैंटर में जा टकराई। हादसा लोधा थाना क्षेत्र के हाईवे पर हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुलिस वैन के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में एक दरोगा तीन सिपाही और गैंगस्टर की मौत हो गई। एक सिपाही गंभीर रूप से घायल है। इस हादसे का कारण झपकी आना बताया जा रहा है। पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
फिरोजाबाद से बुलंदशहर जा रही थी वैन
पुलिस वैन फिरोजाबाद से एक कैदी को लेकर बुलंदशहर जा रही थी। सुबह हाईवे पर एक टैंकर खड़ा था। इसी दौरान पुलिस वैन तेजी से पीछे से जाकर उसमें घुस गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी तेज थी कि धमाके जैसी आवाज आई। हादसे में दरोगा रामसजीवन, सिपाही बालवीर, चंद्रपाल, रघुवीर और गैंगस्टर गुलशनवर की मौत हो गई। घायल सिपाही का नाम शेरपाल सिंह है। उसका इलाज अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
झपकी आने से हुआ हादसा
सीओ संजीव तोमर ने बताया कि हादसा झपकी आने की वजह से हुआ। ड्राइवर को नींद आ गई थी। इससे वैन अनियंत्रित होकर कैंटर में घुस गई। पुलिस वैन ओवरस्पीड में भी थी। यह बात प्रत्यक्षदर्शियों ने भी कही। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। लोग मदद को दौड़े। कुछ पुलिसकर्मी वैन में फंसे थे। दरवाजा बुरी तरह पिचका हुआ था। वहीं राहगीरों ने कांच तोड़कर लोगों को बाहर निकाला गया।
SP सिटी ने दिए जांच के आदेश
SP सिटी मृगांक शेखर पाठक ने कहा कि हादसे की पूरी जांच होगी। नींद तेज रफ्तार या सड़क की हालत इन सभी बिंदुओं पर जांच हो रही है। सभी मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं। परिजनों को सूचना दे दी गई है।