Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

वे ‘ढेर’ नहीं बल्कि ‘शहीद’ हुए हैं, दिशा पाटनी के घर हमले के बाद एनकाउंटर पर गैंगस्टर रोहित गोदारा का पोस्ट वायरल   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

राजा भैया विवाद: बेटे बड़कू…पुत कपूत सुने हैं पर माता कुमाता नहीं सुनी गई है, मां भानवी सिंह ने किया भावुक पोस्ट

1 months ago
Written By: आदित्य कुमार वर्मा

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की कुंडा विधानसभा सीट से विधायक और बाहुबली नेता राजा भैया का परिवारिक विवाद लगातार गहराता जा रहा है। पहले यह मामला केवल राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह तक सीमित था, लेकिन अब इसमें उनके दोनों बेटे शिवराज प्रताप सिंह और बृजराज प्रताप सिंह भी कूद पड़े हैं। दोनों बेटों ने पहले ही पिता का पक्ष लेते हुए अपनी मां के खिलाफ मोर्चा खोला था। इस बीच बुधवार को भानवी सिंह और उनके बड़े बेटे शिवराज प्रताप सिंह के बीच सोशल मीडिया पर नए पोस्ट्स ने इस लड़ाई को और ज्यादा तीखा कर दिया।

भानवी सिंह का इमोशनल वार
दरअसल बुधवार को भानवी सिंह ने एक्स पर एक नया पोस्ट डालते हुए पुराने आरोपों को दोहराने के साथ ही कुछ नए आरोप भी लगाए। इस पोस्ट में उन्होंने अपने बेटे शिवराज को इमोशनल अंदाज में संबोधित करते हुए लिखा, “पुत कपूत सुने हैं पर माता कुमाता नहीं सुनी गई है। एक मां ने मजबूरी में अपना मुंह खोला है।” भानवी सिंह ने आगे लिखा, “मेरे बेटे करियर और सुख के लिए मेरे खिलाफ हैं और राजा भैया का साथ दे रहे हैं। मैंने अपने प्रिय बेटे बड़कू के लिए हमेशा यही चाहा कि उसे दुनिया के सारे सुख मिलें, लेकिन कोई यह न कहे कि वह नालायक है।” भानवी सिंह ने अपने इस पोस्ट में राजा भैया पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने लिखा कि राजा भैया का उनकी बहन के साथ अवैध संबंध है और उन्होंने दोनों बहनों का जीवन बर्बाद कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि उनके पति ने घरेलू हिंसा की, उनकी बहन को पीटा और इस घटना की पुष्टि उनके पिता ने वीडियो में की। भानवी सिंह ने यह भी कहा कि राजा भैया के माता-पिता उनके अपराधों से तंग आ चुके हैं और उन्होंने यहां तक कह दिया कि उनके अंतिम संस्कार में भी हिस्सा नहीं लेंगे। भानवी सिंह ने अपने पति पर अवैध हथियार रखने और आपराधिक गिरोह से संबंध होने का भी आरोप लगाया। उन्होंने यह दावा भी किया कि राजा भैया ने उन्हें और बच्चों को घर से निकाल दिया और उन्हें सड़क पर रात बिताने के लिए मजबूर कर दिया। अपने पोस्ट में भानवी ने लिखा कि वह आगे और साक्ष्य सार्वजनिक करेंगी।

बेटे शिवराज का पलटवार
भानवी सिंह के इस पोस्ट के कुछ घंटे बाद ही उनके बड़े बेटे शिवराज प्रताप सिंह ने एक्स पर एक नया पोस्ट करते हुए मां पर गंभीर आरोप लगाए। अपने पोस्ट में शिवराज ने लिखा, “माता जी की भाड़े की ‘ट्रोल सेना’ हमें ‘दूध का कर्ज़’ याद दिलाने का प्रयास करेगी।” शिवराज ने आगे लिखा कि वह इस विवाद पर दूसरी बार पोस्ट नहीं करना चाहते थे, लेकिन मां की हरकतों ने उन्हें मजबूर किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भानवी सिंह सोशल मीडिया पर paid ट्रोल सेना के सहारे सनसनी फैला रही हैं। शिवराज ने लिखा, “उन्हें कोर्ट में कई बार जज द्वारा फटकार लगाई गई है। अनुचित व्यवहार करने और बार-बार बेइज्जत होने की घटनाएं सामने आई हैं।” शिवराज ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी मां ने अपने माता-पिता की पूरी संपत्ति हथियाने की कोशिश की और इन्हीं संपत्तियों को लेकर नाना-नानी पर हिंसक हमला किया। उन्होंने कहा कि भानवी सिंह ने उनके बाबा को दहेज लोभी और सम्मानहीन बताया और झूठी एफआईआर में उनकी दादी को भी दोषी ठहराया। अपने पोस्ट में शिवराज ने यह भी लिखा, “वृद्ध और बीमार नानी पर जूतों से हमला किया गया। मुकदमे को धन उगाही और गुंडा टैक्स बनाने की कोशिश की जा रही है। कोर्ट के दस्तावेज़ और वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दी जा रही है।”

सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग
राजा भैया के परिवार का यह विवाद अब पूरी तरह से सोशल मीडिया पर छिड़ चुका है। एक तरफ भानवी सिंह हैं, जो इमोशनल अंदाज में अपने बेटे और पति पर आरोप लगा रही हैं, वहीं दूसरी ओर बेटे शिवराज हैं, जो मां पर गंभीर आरोप लगाते हुए पिता के पक्ष में खड़े हैं। सोशल मीडिया पर इस मुद्दे पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग भानवी सिंह के समर्थन में हैं, तो कुछ लोग बेटों और राजा भैया का पक्ष ले रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में भी इस विवाद के अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं।

विवाद का अगला पड़ाव
अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि यह पारिवारिक विवाद किस मोड़ पर जाकर थमेगा। क्योंकि जिस तरह से आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला लगातार सोशल मीडिया पर जारी है, उससे साफ है कि आने वाले दिनों में यह विवाद और भी गहराता जाएगा। राजा भैया जैसे बड़े राजनीतिक चेहरे का निजी मामला अब पूरी तरह से सार्वजनिक हो चुका है और इसके असर केवल परिवार तक ही सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि इसका राजनीतिक भविष्य पर भी असर देखने को मिल सकता है।

इसे भी देंखें...

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved