करवाचौथ पर पति संग मनाया व्रत, रात होते ही 12 दुल्हनें हुईं गायब,
जानें क्या है मामला
12 days ago Written By: Ashwani Tiwari
Uttar Pradesh News: अलीगढ़ और इगलास में 9-10 अक्टूबर 2025 को 12 शादियों में शामिल हुई दुल्हनों ने करवा चौथ पर पूरे इलाके में सनसनी मचा दी। इन दुल्हनों ने जेवरात और नकदी समेत लाखों रुपये लेकर रातोंरात फरार हो गईं। पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और कई टीमें बिहार भेजी हैं। इनकी तलाश में पुलिस सभी दुल्हनों और उनके गैंग के नेटवर्क को ट्रैक कर रही है।
कैसे हुआ कांड जानकारी के मुताबिक, दुल्हनों को बिहार से अलीगढ़ लाया गया। बिचौलिए मुकेश गुप्ता उर्फ सचिन के माध्यम से ये शादियां तय की गई थीं। प्रत्येक शादी के एवज में दलालों ने 1 से 1.30 लाख रुपये तक कमीशन लिया। दुल्हनों को ससुराल वालों ने महंगे जेवरात, नकदी और साड़ियां दीं। सभी ने करवा चौथ का निर्जला व्रत रखा और शाम को पूजन किया। लेकिन रात में खाने-पीने में नशीली दवा मिलाकर परिवार को बेहोश किया गया और जेवरात और नकदी लेकर दुल्हनें फरार हो गईं। अनुमानित नुकसान लगभग 30 लाख रुपये का बताया जा रहा है।
पीड़ित परिवार और चोरी का विवरण
निहाल शर्मा (सासनी गेट): 4 लाख नकदी + 6 लाख जेवरात = 10 लाख
वीर सिंह (कैलाश नगर): 2 लाख जेवरात
प्रवीन उर्फ कालू (भौंरा गौरवा): 2 लाख जेवरात
रणवीर उर्फ नैहना (भौंरा गौरवा): 2 लाख जेवरात
शेष 8 परिवारों से लगभग 16 लाख रुपये की चोरी
अब तक 4 परिवारों ने FIR दर्ज कराई, शेष 8 परिवार जल्द FIR दर्ज कराएंगे।
पुलिस की कार्रवाई और बिहार टीम रवाना अलीगढ़ पुलिस ने CCTV फुटेज और सर्विलांस की मदद से दुल्हनों और गैंग की लोकेशन ट्रेस करना शुरू किया। 13 अक्टूबर को एक टीम बिहार रवाना हुई। सीओ प्रथम मयंक पाठक ने बताया कि बिचौलिए की तलाश प्राथमिकता है और पीड़ितों को न्याय मिलेगा। पूर्व महापौर शकुंतला भारती ने भी पीड़ितों से मुलाकात की और सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने सभी से सतर्क रहने और केवल सत्यापित लड़कियों की शादियां करने की सलाह दी।
पिछले एक साल में 20 से ज्यादा ऐसे मामले अलीगढ़ में पिछले एक साल में 20 से अधिक लुटेरी दुल्हनों के मामले दर्ज हो चुके हैं। ज्यादातर बिहार और झारखंड से संबंध रखते हैं। पुलिस ने शादियों में दलालों पर भरोसा न करने और परिवार का वेरिफिकेशन कराने की चेतावनी जारी की है।