Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

वे ‘ढेर’ नहीं बल्कि ‘शहीद’ हुए हैं, दिशा पाटनी के घर हमले के बाद एनकाउंटर पर गैंगस्टर रोहित गोदारा का पोस्ट वायरल   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

अलीगढ़ में मंदिरों पर लिखा गया I Love Muhammad, भड़के लोग, पुलिस ने 8 लोगों पर दर्ज किया मुकदमा, बढ़ा तनाव

2 months ago
Written By: Ashwani Tiwari

Uttar Pradesh News:  उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में शनिवार, 25 अक्टूबर को उस समय तनाव फैल गया जब भगवानपुर और बुलकीगढ़ गांवों के पांच मंदिरों की दीवारों पर किसी ने ‘I Love Muhammad’ लिख दिया। सुबह जब गांव वालों की नजर इन लिखावटों पर पड़ी, तो माहौल गर्मा गया और लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मामला गंभीर देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। ग्रामीणों के गुस्से को देखते हुए सीनियर अफसर और फॉरेंसिक टीमें भी मौके पर पहुंचीं। पुलिस अब CCTV फुटेज और लिखावट के सैंपल की जांच कर रही है।

आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नीरज कुमार जादौन ने बताया कि जांच के बाद मुस्तकीम, गुल मोहम्मद, सुलेमान, सोनू, अल्लाबख्श, हामिद और यूसुफ समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इन सभी पर धार्मिक भावनाएं भड़काने और शांति भंग करने के आरोप लगे हैं। SSP ने कहा कि “जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।” यह मामला लोधा थाना क्षेत्र का है। उन्होंने बताया कि जांच में केवल चार मंदिरों पर ऐसे धार्मिक नारे लिखे मिले हैं, जिन्हें अब हटा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पूरे क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

पुलिस के अनुसार विवाद के पीछे जमीन का झगड़ा
अलीगढ़ पुलिस ने बताया कि इस विवाद के पीछे जमीन से जुड़ा पुराना झगड़ा भी सामने आया है। शुरुआती जांच में पता चला कि गांव में पहले से कुछ लोगों के बीच विवाद चल रहा था। वहीं, करणी सेना के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शुरुआत में पुलिस ने लापरवाही दिखाई और असली दोषियों के बजाय शिकायत करने वाले ग्रामीणों को ही पकड़ लिया। उन्होंने दावा किया कि कुछ पुलिसकर्मियों ने दीवारों से लिखावट मिटाने की कोशिश की ताकि मामला शांत हो जाए।

कानपुर जैसी घटना की याद
यह घटना उस विवाद की याद दिलाती है जो कानपुर में 5 सितंबर 2025 को सामने आया था, जब ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मौके पर I Love Muhammad के पोस्टर लगाए गए थे। उस समय भी माहौल बिगड़ा था और कई लोगों पर केस दर्ज हुआ था। अलीगढ़ पुलिस को आशंका है कि कुछ शरारती तत्व जानबूझकर सांप्रदायिक तनाव फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। SSP नीरज कुमार जादौन ने कहा कि किसी भी धर्म की भावनाएं आहत करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल गांव में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

इसे भी देखें...

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved