Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

हरदोई: महिला की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या, युवक ने दौड़ा-दौड़ाकर महिला को मारी गोली, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के इसरापुर की वारदात   |   देहरादून: सचिवालय में धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज पंचायत चुनाव को लेकर साफ हो सकती है स्थिति, कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा OBC आरक्षण प्रस्ताव   |   आगरा: फर्जी नाम से संपत्पति बेचने के मामले में निबंधक कार्यालय प्रभारी समेत 7 के खिलाफ FIR कोर्ट के आदेश पर थाना शाहगंज में दर्ज हुआ मुकदमा   |   अमेठी: दलित युवक की हत्या से मचा हड़कंप, युवक की गला रेतकर की गई हत्या, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पुन्नपुर की वारदात।   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा, 8 मूर्तियों का स्थापना उत्सव आज से शुरू, 101 पुजारी करेंगे 1975 मंत्रों का जाप

6 days ago
Written By: Ashwani Tiwari

Ram Temple Pran Pratishtha:  अयोध्या में राम मंदिर के पहले तल पर 8 मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा का भव्य समारोह आज सुबह 6:30 बजे से शुरू हो चुका है। यह कार्यक्रम तीन दिन तक चलेगा जिसमें 101 पुजारी 1975 मंत्रों का जाप करेंगे। इस दौरान रामरक्षा स्तोत्र, हनुमान चालीसा और अन्य भक्ति भजनों का भी पाठ किया जाएगा। राम मंदिर ट्रस्ट ने राम दरबार के अंदर की दो तस्वीरें भी जारी की हैं, जिससे आयोजन की भव्यता और आध्यात्मिकता का पता चलता है।

यज्ञकुंड में अग्नि स्थापना और कुश कंडिका का आयोजन
दरअसल, पहले दिन पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, यज्ञ मंडप पूजन, ग्रह योग, अग्नि स्थापना, वन, कर्म कुटी और जलाधिवास जैसे धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न हो रहे हैं। दूसरे दिन सुबह साढ़े छह बजे से वेदी पूजन, षोडश मात्रिका व सप्त मात्रिका पूजन, योगिनी पूजन, वास्तु पूजन, क्षेत्र पाल पूजन, नवग्रह पूजन, यज्ञकुंड संस्कार जैसे कई विधियां संपन्न होंगी। इस दिन यज्ञकुंड में अग्नि स्थापना, कुश कंडिका, प्रणिता प्रोक्षनी स्थापना और पंच वारुणी हवन का भी आयोजन होगा। इसके बाद मूर्तियों के संस्कार की विधि शुरू होगी, जिसमें भक्तों के दर्शन के लिए कोई रोकटोक नहीं रहेगी।

5 जून को होगा अयोध्या में मुख्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह
तीसरे दिन यानी 5 जून को मुख्य समारोह होगा, जो अयोध्या और पूरे भारत के लिए ऐतिहासिक महत्व रखता है। इस दिन राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा के साथ-साथ मंदिर के फर्स्ट फ्लोर पर स्थापित भगवान सूर्य, गणेश, हनुमान, शिव, माता भगवती और माता अन्नपूर्णा की मूर्तियों सहित सात अन्य मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा भी होगी। इसके अलावा सप्त मंडपम में महर्षि वाल्मीकि, विश्वामित्र, अगस्त्य, वशिष्ठ, निषादराज, अहिल्या और शबरी की मूर्तियां भी स्थापित की गई हैं।

मुख्यमंत्री योगी होंगे प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मुख्य अतिथि
इस आयोजन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि होंगे। समारोह संक्षिप्त और भव्य दोनों होगा, जिसमें सवा सौ यज्ञाचार्य और आचार्य उपस्थित रहेंगे। इसके पहले 2 जून को 351 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली थी, जिसमें ट्रस्टी चंपत राय और डॉक्टर अनिल मिश्रा भी शामिल थे। इस यात्रा को व्यापारियों ने फूलों से स्वागत किया।

काशी के विद्वान होंगे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल
पूजन के लिए काशी के विद्वान और अन्य प्रमुख स्थानों के ऋत्विज भी उपस्थित रहेंगे। मंदिरों को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोलने की अंतिम तिथि अभी तय होनी है, लेकिन प्रथम तल पर स्थित श्रीराम दरबार के दर्शन सीमित संख्या में ही होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्राण प्रतिष्ठा में आने का आग्रह स्वीकार किया है। इसके लिए दर्शन व्यवस्था की विस्तृत योजना पर ट्रस्ट में चर्चा जारी है। यह भव्य आयोजन राम मंदिर निर्माण की अंतिम चरण की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है, जो श्रद्धालुओं और देशवासियों के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है।

 

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved