भारत के हर कोने में राम का जादू, अयोध्या की रामलीला ने तोड़ा रिकॉर्ड,
जानिए लाइव प्रसारण में कितने करोड़ हुए खर्च
21 days ago Written By: Ashwani Tiwari
Ayodhya Ramleela 2025: मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या ने इस साल भी विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में आयोजित रामलीला अब विश्व की सबसे बड़ी और भव्य रामलीला बन चुकी है। डिजिटल क्रांति के दौर में यह आयोजन केवल भारत तक सीमित नहीं रहा, बल्कि 50 से अधिक देशों में ऑनलाइन प्रसारित होकर कुल 62 करोड़ से अधिक रामभक्तों ने इसे देखा। इस आयोजन ने भारत की सांस्कृतिक विरासत और रामभक्ति को विश्वभर में प्रस्तुत किया।
भव्य मंचन और फिल्मी कलाकारों की भागीदारी इस वर्ष दिल्ली और मुंबई से आए 250 से अधिक फिल्मी कलाकारों ने रामलीला को आकर्षक और भव्य बनाया। थ्री-डी तकनीक और आधुनिक मंच सज्जा ने इसे और भी मनोरम बना दिया। मंच पर अद्भुत अभिनय और पर्दे पर तकनीकी प्रस्तुति ने रामलीला को यादगार बनाया।
लाइव प्रसारण पर भारी खर्च और व्यापक पहुंच रामभक्तों तक इस आयोजन को पहुंचाने के लिए केवल लाइव प्रसारण पर ही 10 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए। यह प्रसारण शेमारू भक्ति यूट्यूब चैनल, आराधना टाटा प्ले, VI ऐप, एयरटेल, फेसबुक पेज और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर हुआ। अकेले शेमारू भक्ति यूट्यूब चैनल पर 8 करोड़ दर्शकों ने इसे देखा।
लगातार बढ़ती लोकप्रियता बता दें कि कोरोना काल से शुरू हुई अयोध्या की डिजिटल रामलीला हर साल नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। 2020 में 16 करोड़ दर्शक, 2021 में 20 करोड़, 2022 में 25 करोड़, 2023 में 40 करोड़, 2024 में 41 करोड़ और 2025 में 62 करोड़ दर्शकों ने इस भव्य आयोजन को देखा।
योगी सरकार और संस्कृति मंत्रालय का योगदान उत्तर प्रदेश सरकार और संस्कृति मंत्रालय की भूमिका इस आयोजन को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने में अहम रही। रामलीला समिति के संस्थापक सुभाष मलिक और शुभम मलिक ने इसे डिजिटल क्रांति का प्रतीक बना दिया।
अयोध्या बनी विश्व की सांस्कृतिक राजधानी इस वर्ष रामलीला भारत के अलावा नेपाल, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, यूएई, अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी और कई अन्य देशों में लाखों दर्शकों ने देखा। यह साबित करता है कि श्रीराम की कथा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि विश्व को जोड़ने वाला सांस्कृतिक सेतु है।
सितारों का जादू और अंतरराष्ट्रीय योगदान भाग्यश्री, विंदू दारा सिंह, शाहबाज खान, अनिल धवन, मनोज तिवारी, रवि किशन, रितु शिवपुरी सहित अन्य कलाकारों ने रामलीला को और भव्य बनाया। मिस यूनिवर्स 2024 और 2025 ने भी विशेष प्रस्तुति दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल लिखित आशीर्वाद देकर इस आयोजन की पवित्रता और महत्व बढ़ाते हैं।