Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

वे ‘ढेर’ नहीं बल्कि ‘शहीद’ हुए हैं, दिशा पाटनी के घर हमले के बाद एनकाउंटर पर गैंगस्टर रोहित गोदारा का पोस्ट वायरल   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

7,90,775 डुप्लीकेट वोटर्स का खुलासा, AI ने खोला आज़मगढ़ पंचायत चुनाव का बड़ा राज़

1 months ago
Written By: Ashwani Tiwari

Uttar Pradesh News:  आज़मगढ़ जिले में पंचायत चुनाव से पहले बड़ा खुलासा हुआ है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक के जरिए किए गए पुनरीक्षण में 7,90,775 डुप्लीकेट मतदाता पाए गए हैं। प्रशासन ने इनकी सूची जिले के सभी 22 विकास खंडों में भेज दी है और अब घर-घर जाकर सत्यापन कराया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद जो नाम फर्जी या दोहराए हुए पाए जाएंगे, उन्हें मतदाता सूची से हटा दिया जाएगा। इस कार्रवाई से कई संभावित दावेदारों की चिंता बढ़ गई है।

कैसे पकड़े गए डुप्लीकेट मतदाता
चुनाव आयोग ने इस बार मतदाता सूची को दुरुस्त करने के लिए AI तकनीक का इस्तेमाल किया। यह सॉफ्टवेयर एक ही नाम, उम्र, पते या हुलिए के आधार पर डुप्लीकेट पहचान कर रहा है। इसके बाद बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) को घर-घर जाकर सत्यापन की जिम्मेदारी दी गई है। नोडल अधिकारियों की निगरानी में यह काम तेजी से किया जा रहा है।

 

2021 के आंकड़े और इस बार की स्थिति
साल 2021 में जिले की 1811 ग्राम पंचायतों में कुल 37,20,084 मतदाता दर्ज थे। तब 22,820 ग्राम पंचायत सदस्य, 2104 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 84 जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए चुनाव हुए थे। इस बार मतदाता पुनरीक्षण अभियान 18 अगस्त से शुरू हुआ है और 2180 बीएलओ को ड्यूटी पर लगाया गया है।

 

किन ब्लॉकों में कितने डुप्लीकेट मतदाता मिले
जिले में ब्लॉकवार बड़ी संख्या में डुप्लीकेट मतदाता पाए गए हैं। कुछ प्रमुख आंकड़े इस प्रकार हैं –

  • ठेकमा: 50,718
     
  • पल्हनी: 48,998
     
  • तरवां: 48,637
     
  • लालगंज: 46,566
     
  • मेंहनगर: 41,212
     
  • अहरौला: 39,459
     
  • अजमतगढ़: 39,336
     
  • हरैया: 39,196
     
  • पवई: 41,227
     
  • मार्टीनगंज: 21,169 (सबसे कम)
     

प्रशासन का रुख और असर
एडीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा ने कहा कि सत्यापन का काम पंचायत नियमावली के अनुसार चल रहा है। सही पाए गए नाम सूची में रहेंगे, जबकि फर्जी या डुप्लीकेट नाम हटा दिए जाएंगे। हटाने से पहले संबंधित लोगों से प्रमाण भी मांगे जाएंगे। चूंकि पंचायत चुनावों में अक्सर मामूली वोटों से हार-जीत तय होती है, इसलिए इतने बड़े पैमाने पर नाम हटाए जाने से चुनावी समीकरण बदलना तय है।

इसे भी देखें...

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved