Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

हरदोई: महिला की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या, युवक ने दौड़ा-दौड़ाकर महिला को मारी गोली, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के इसरापुर की वारदात   |   देहरादून: सचिवालय में धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज पंचायत चुनाव को लेकर साफ हो सकती है स्थिति, कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा OBC आरक्षण प्रस्ताव   |   आगरा: फर्जी नाम से संपत्पति बेचने के मामले में निबंधक कार्यालय प्रभारी समेत 7 के खिलाफ FIR कोर्ट के आदेश पर थाना शाहगंज में दर्ज हुआ मुकदमा   |   अमेठी: दलित युवक की हत्या से मचा हड़कंप, युवक की गला रेतकर की गई हत्या, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पुन्नपुर की वारदात।   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

मैं लौटकर जरूर आउंगा…पत्नी के धोखे से आहत युवक ने उठाया ये खौफनाक कदम, वीडियो देखकर लोगों के उड़ गए होश

1 months ago
Written By: STATE DESK

Banda Suicide Case: “मैं मर रहा हूं, लेकिन लौटकर जरूर आउंगा। ऊपर वाले से दुआ करूंगा कि मुझे फिर से नीचे भेजें...” यह दर्दभरे शब्द हैं 28 वर्षीय हबीब के हैं, जिसने शुक्रवार तड़के खुद का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और फिर तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह पूरी घटना बांदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र के रीगा गांव की बताई जा रही है। यहां सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

पत्नी और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप
हबीब ने वीडियो में आत्महत्या के लिए अपनी पत्नी रुबीना, साले नादिर, तसीम, खालिक और सास मेहरून निशा को जिम्मेदार ठहराया है। उसने कहा, “भाई, मम्मी-पापा मुझे माफ करना। इन लोगों ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी। मैं ऐसा नहीं था। मैंने अपनी पत्नी से प्यार किया, लेकिन उसने मुझे धोखा दिया।” वीडियो में हबीब ने यह भी कहा, “जिस हथियार से मैं मर रहा हूं, उसे 315 कहा जाता है। यह मैंने कुछ शराबी दोस्तों से लिया था। मेरे माता-पिता और भाइयों को इस बारे में कोई जानकारी नहीं है, कृपया उन्हें परेशान न किया जाए।”

पास के मकान में जाकर की आत्महत्या 
दरअसल गुरुवार की रात हबीब ने अपने माता-पिता के साथ भोजन किया और फिर पास ही बने मकान में सोने चला गया। रात करीब 2 बजे उसने वीडियो रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इसके तुरंत बाद उसने तमंचा कनपटी पर रखकर खुद को गोली मार ली।

रिश्तेदार ने वीडियो देखकर दी सूचना
घटना के बाद शुक्रवार की सुबह एक रिश्तेदार की नजर वीडियो पर पड़ी। तब उसने वीडियो देखने के बाद हबीब के पिता सुबराती को इसकी जानकारी दी। जब वे दूसरे कमरे में पहुंचे, तो हबीब खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ा था। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

दो महीने से मायके में थी पत्नी
हबीब की शादी 15 जून 2021 को खुटला निवासी रुबीना (24) से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं – दो वर्षीय रुजीना और एक वर्षीय रिफ़त। रुबीना पिछले दो महीने से अपने मायके में रह रही थी। उसने बताया कि हबीब ही उसे वहां छोड़कर गया था और जाते समय खर्च के लिए पैसे भी दिए थे। रुबीना ने कहा, “हबीब ने कहा था कि ईद पर आकर ले जाएगा या बुला लेगा, लेकिन इसके बाद उसने कोई संपर्क नहीं किया।”

पुलिस हर एंगल से कर रही जांच
इस बाबत जानकारी देते हुए सीओ नरैनी अम्बुजा त्रिवेदी ने बताया कि प्राथमिक जांच में आत्महत्या की पुष्टि हुई है, लेकिन युवक द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा, “जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved