Bareilly News: पत्नी को पीटा-घर की छत से उल्टा लटकाया,
पति की हैवानियत देख कांप उठे मोहल्ले वाले, फिर ऐसे बची जान
1 months ago
Written By: Ashwani Tiwari
Uttar Pradesh News: बरेली के आंवला इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक शराबी पति ने अपनी पत्नी को बेरहमी से पीटा और फिर उसे छत से उल्टा लटका दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले वाले मौके पर पहुंचे। तभी आरोपी ने पत्नी को छोड़ दिया। गनीमत रही कि लोगों ने महिला को पकड़ लिया। महिला को गंभीर चोटें आई हैं। उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित महिला के भाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी पति फिलहाल फरार है।
महिला को छत से लटकाकर पीटा
यह घटना 13 मई की रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। आंवला के लठैता मोहल्ला निवासी नितिन सिंह ने अपनी पत्नी डोली के साथ यह हैवानियत की। डोली के भाई रघुनाथ सिंह ने बताया कि डोली की शादी 12 साल पहले नितिन से हुई थी। नितिन रोज शराब पीता है और डोली से मारपीट करता है। परिवार वालों ने नितिन को कई बार समझाया। लेकिन वह अपनी आदतों से बाज नहीं आया। 13 मई की रात नितिन ने हद कर दी। उसने पहले अपनी पत्नी डोली को पीटा। फिर उसे घर की छत से उल्टा लटका दिया। वह उसे नीचे गिराने ही वाला था कि मोहल्ले के लोग आ गए। लोगों ने समय रहते डोली को पकड़ लिया और उसे उतार दिया, जिससे उसकी जान बच गई। बता दें कि डोली को काफी चोटें आई हैं। वहीं उसका इलाज अभी चल रहा है।
सोशल मीडिया पर बर्बरता का खुलासा
मोहल्ले के एक युवक ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला लटकी हुई है और चीख रही है। पुलिस ने नितिन सिंह, अमित कुमार और दो महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।