Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

वे ‘ढेर’ नहीं बल्कि ‘शहीद’ हुए हैं, दिशा पाटनी के घर हमले के बाद एनकाउंटर पर गैंगस्टर रोहित गोदारा का पोस्ट वायरल   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

मौलाना तौकीर रजा को पनाह देने वाले फरहत खान की खतरे में संपत्ति, प्रशासन ने दी सख्त चेतावनी

22 days ago
Written By: Ashwani Tiwari

Uttar Pradesh News:  बरेली में हाल की आई लव मुहम्मद पोस्टर विवाद से उपजी हिंसा के बाद प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) आज शुक्रवार को मौलाना तौकीर रजा के करीबी फरहत खान के फाइक एन्क्लेव स्थित तीन मंजिला मकान को सील करने जा रहा है। यह कार्रवाई अवैध निर्माण के खिलाफ की जा रही है। दशहरा से पहले प्रशासन ने 100 से अधिक ऐसी संपत्तियों को चिन्हित किया है, जिन पर सीलिंग या ध्वस्तीकरण किया जा सकता है।

फरहत खान के मकान पर नोटिस
बीडीए ने बुधवार को बारादरी थाना पुलिस के माध्यम से फरहत के मकान पर नोटिस तामील कराया था। मकान को 120 वर्ग मीटर के प्लॉट पर अवैध रूप से बने तीन मंजिला भवन के रूप में चिन्हित किया गया। उत्तर प्रदेश शहरी नियोजन एवं विकास अधिनियम, 1973 के तहत 30 सितंबर को इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। नोटिस में साफ कहा गया था कि मकान 3 अक्टूबर तक खाली कर दिया जाए। पुलिस ने फरहत और उनके परिजनों को मकान खाली करने को कहा, लेकिन गुरुवार शाम तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

आज होगी सीलिंग और संभव बुलडोजर कार्रवाई
बीडीए की टीम आज सुबह मकान को सील करने पहुंचेगी। यदि मकान खाली नहीं हुआ, तो बुलडोजर कार्रवाई की संभावना है। फरहत खान मौलाना तौकीर रजा के करीबी सहयोगी हैं और हाल ही में गिरफ्तार हुए थे। बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. मणिकंदन ने बताया कि फरहत और उनके सहयोगी मोहम्मद आरिफ ने सरकारी जमीन, सड़कों और छत क्षेत्रों पर अवैध अतिक्रमण किया था।

बरेली हिंसा के बाद की कार्रवाई
यह कार्रवाई 26 सितंबर को हुई हिंसा के बाद की है। मौलाना तौकीर द्वारा बुलाई गई प्रदर्शन को प्रशासन ने रद्द किया था, लेकिन काजी तल्ला मस्जिद के बाहर 2,000 से अधिक लोगों ने पथराव किया। इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए। अब तक 82 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें मौलाना तौकीर, डॉ. नफीस और नदीम खान जैसे प्रमुख आरोपी शामिल हैं। पुलिस ने 10 एफआईआर दर्ज की हैं, जिनमें 180 नामजद और 2,500 अज्ञात नाम शामिल हैं।

सहयोगियों की अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई
प्रशासन ने फाइक एन्क्लेव, जगतपुर और पुराने शहर इलाकों में सर्वेक्षण कर आठ अवैध संपत्तियां चिन्हित की हैं। इनमें होटल, लॉन और गैरेज शामिल हैं। इसके अलावा नावेल्टी चौराहे पर पहलवान साहब दरगाह के आसपास 37 दुकानों को भी अवैध निर्माण के चलते सील किया गया। जिला मजिस्ट्रेट अवनीश सिंह, एसएसपी अनुराग आर्या, बीडीए उपाध्यक्ष और नगर आयुक्त इस कार्रवाई की निगरानी करेंगे।

इसे भी देखें...

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved