UP News: मां-बेटी की हत्या के बाद फरार थे पति-पत्नी,
STF ने बस्ती में ऐसे दबोचा
1 months ago
Written By: Ashwani Tiwari
Uttar Pradesh: बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में दोहरे हत्याकांड के आरोप में फरार चल रहे पति-पत्नी को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस को इनकी लंबे समय से तलाश थी। आखिरकार एसटीएफ को कामयाबी मिली और दोनों को अदालत में पेश कर दिया गया। यह गिरफ्तारी डीएसपी संजीव कुमार दीक्षित के नेतृत्व में की गई। घटना संपत्ति विवाद से जुड़ी बताई जा रही है।
बस्ती जिले में दोहरी हत्या का मामला
यह मामला बस्ती जिले के कप्तानगंज क्षेत्र के सेठा गांव का है। यहां की रहने वाली गोदावरी और उसकी बेटी सौम्या की हत्या कर दी गई थी। हत्या की वजह जमीन और संपत्ति से जुड़ा विवाद बताया गया। इस वारदात में कुल छह लोगों के नाम सामने आए थे। इनमें करुणाकर, राजेश, शांति, शिल्पा और कमलेश भी शामिल थे। मुख्य आरोपी कौशल चंद्र उपाध्याय और उसकी पत्नी रंजना उर्फ अंजली थे।
हत्या के बाद से ही पति-पत्नी थे फरार
दरसअल, हत्या के बाद से पति-पत्नी फरार चल रहे थे। वहीं एसटीएफ की टीम लगातार आरोपियों की जानकारी जुटा रही थी। डीएसपी संजीव कुमार दीक्षित इस टीम का नेतृत्व कर रहे थे। इस टीम में इंस्पेक्टर ओमशंकर शुक्ला, गिरिजाशंकर यादव और कुलदीप सिंह शामिल थे। राजेश शर्मा भी इस टीम का हिस्सा रहे। बता दें कि सूचना मिलने के बाद डीएसपी संजीव कुमार दीक्षित की टीम ने योजना बनाई। सटीक लोकेशन मिलने पर टीम ने जाल बिछाया। आखिरकार दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
दोनों आरोपियों की लंबे समय से थी तलाश
एसटीएफ के डीएसपी संजीव कुमार दीक्षित ने बताया कि दोनों आरोपियों की लंबे समय से तलाश की जा रही थी। गंभीर अपराध होने के कारण इन दोनों पर इनाम भी रखा गया था। अब पुलिस आगे की जांच में जुटी है। वहीं अन्य आरोपियों की भी पुलिस जांच की जा रही है।