राहुल गांधी पर बृजभूषण का तीखा हमला,
कहा – राहुल का नाम ही 'विवाद', देश और कांग्रेस के लिए हैं दुर्भाग्य
1 months ago
Written By: Ashwani Tiwari
Uttar Pradesh News: गाजीपुर के प्रसिद्ध सिद्धपीठ हथियाराम मठ में आज बड़ी हलचल दिखी। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने यहां दर्शन किए। उन्होंने मठ के मठाधीश्वर स्वामी भवानी नंदन यति से मुलाकात की। पूजा के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर बातें कहीं। राहुल गांधी पर उन्होंने तीखा हमला बोला। ऑपरेशन सिंदूर पर सेना की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा आज का भारत घर में घुसकर मारता है।
राहुल गांधी को बताया विवाद का नाम
पूर्व सांसद ने कहा कि राहुल गांधी का नाम ही 'विवाद' है। उन्होंने कहा कि राहुल हमेशा विवादों में रहते हैं। वह कांग्रेस और देश दोनों के लिए दुर्भाग्य हैं।
सेना को किया सलाम
बृजभूषण शरण सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए सेना को सलाम किया। उन्होंने कहा जिस अजहर मसूद ने भारत को धमकाया था, आज उसके बंकर में भारत की मिसाइल गई। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने डिफेंस सेक्टर में बड़ा काम किया है। राफेल डील का विरोध हुआ लेकिन सेना को मजबूत किया गया। उन्होंने कहा पाकिस्तान जब भी हिमाकत करता है, भारत घर में घुसकर मारता है। साथ ही मध्य प्रदेश मंत्री के बयान पर उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।
योगी सरकार और मिलावट पर टिप्पणी
सीएम योगी के मिलावटखोरी पर बयान का बृजभूषण शरण सिंह ने शायराना अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अगर नकली चीजें बंद हो जाएं तो गांव का बच्चा गांव में ही रहेगा।
बुढ़िया माई के दरबार में किया पूजन
बृजभूषण शरण सिंह ने मठ के दुर्गा मंदिर में पूजन किया। मठ के इतिहास की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा यह मेरा सौभाग्य है कि मैं यहां आया। यह मठ बहुत पुराना और प्रसिद्ध है। लाखों अनुयायी यहां आते हैं। बता दें कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी पहले यहां आ चुके हैं। वहीं मठ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल तैनात रहा। इसके साथ ही मठ में शांत और भक्तिमय वातावरण बना रहा।