Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

वे ‘ढेर’ नहीं बल्कि ‘शहीद’ हुए हैं, दिशा पाटनी के घर हमले के बाद एनकाउंटर पर गैंगस्टर रोहित गोदारा का पोस्ट वायरल   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

31 साल पुराने दोहरे हत्याकांड में पूर्व विधायक छोटे सिंह चौहान दोषी, आज सुनाई जाएगी सजा

1 months ago
Written By: Ashwani Tiwari

Uttar Pradesh News:  उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में एक पुराने दोहरे हत्याकांड में आज बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधायक और वर्तमान भाजपा नेता छोटे सिंह चौहान को सजा सुनाई जाएगी। 30 मई 1994 को कालपी के ग्राम विनोरा वैध में प्रधानी चुनाव को लेकर हुए विवाद में दो भाइयों की हत्या हुई थी। यह मामला लंबे समय तक राजनीतिक और कानूनी जटिलताओं के कारण सुर्खियों में रहा। सोमवार को उरई की अपर जिला एवं सत्र न्यायालय/ईसी एक्ट कोर्ट ने छोटे सिंह को दोषी ठहराया और गैर-जमानती वारंट जारी किया।

31 साल पुराना हत्याकांड
इस दोहरे हत्याकांड में मृतक राजकुमार उर्फ राजा भैया और जगदीश शरण थे। पीड़ित पक्ष के अनुसार, हथियारबंद व्यक्तियों ने घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की थी। एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ था। अपराध के समय छोटे सिंह चौहान की संलिप्तता के आरोप थे। इस मामले की लंबी जांच और देरी के कारण यह आज तक न्यायिक प्रक्रिया में अटका रहा।

राजनीतिक सफर और विवाद
छोटे सिंह चौहान का राजनीतिक सफर भी विवादों से भरा रहा है। वे 2007 में बसपा के टिकट पर कालपी से विधायक चुने गए और 2012 तक इस पद पर रहे। बाद में भाजपा में शामिल हुए। 2022 में भाजपा गठबंधन की निषाद पार्टी के उम्मीदवार के रूप में उन्होंने चुनाव लड़ा, लेकिन जीत हासिल नहीं कर सके। राजनीतिक प्रभाव और गिरफ्तारी टालने की कोशिशों के कारण यह मामला लंबे समय तक सुर्खियों में रहा।

सुप्रीम कोर्ट का हस्तक्षेप
2008 में उत्तर प्रदेश सरकार ने छोटे सिंह के खिलाफ मुकदमा वापस लेने का आदेश दिया था, लेकिन पीड़ित पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार के आदेश को रद्द कर मामले की सुनवाई दोबारा शुरू करने का निर्देश दिया। जुलाई 2024 में सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक देरी और संभावित राजनीतिक प्रभाव पर चिंता जताई थी।

आज सुनाई जाएगी सजा
अपर जिला एवं सत्र न्यायालय, उरई में आज छोटे सिंह चौहान को सजा सुनाई जाएगी। कोर्ट ने हाजिरी माफी का प्रार्थना पत्र खारिज कर गैर-जमानती वारंट जारी किया है। हालांकि, छोटे सिंह अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। यह मामला न केवल जालौन बल्कि पूरे प्रदेश में लंबे समय तक चर्चा का विषय बना हुआ है।

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved