नेपाल से घुसपैठ करते पकड़े गए पाकिस्तानी डॉक्टर… बहराइच में हाई अलर्ट पर बड़ी कार्रवाई,
जानें क्या था प्लान
1 months ago Written By: Ashwani Tiwari
Uttar Pradesh News: दिल्ली के लाल किले के पास हुए बम धमाके के बाद पूरे देश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी हाई अलर्ट के दौरान नेपाल से सटी भारत की सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने सघन जांच शुरू की। जांच के दौरान शुक्रवार को दो विदेशी नागरिकों को भारत में घुसपैठ करते हुए पकड़ा गया। इनमें एक पाकिस्तानी मूल का डॉक्टर और उसके साथ एक महिला शामिल है। दोनों नेपाल की ओर से बिना कागजात भारतीय सीमा में आते मिले, जिसके बाद उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। शुरुआती पूछताछ में कई अहम जानकारियाँ सामने आई हैं।
दिल्ली ब्लास्ट के बाद नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट बीते सोमवार को लाल किले के पास हुए बम विस्फोट में कई लोगों की मौत हो गई थी और 30 से अधिक लोग घायल हुए थे। घटना के बाद नेपाल सीमा से लगे उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भी अलर्ट जारी किया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने सीमा पर आने-जाने वाले हर वाहन और व्यक्ति की कड़ी जांच शुरू कर दी। एसएसबी, पुलिस और अन्य एजेंसियों की टीमें लगातार पेट्रोलिंग कर रही थीं।
दो विदेशी नागरिक नेपाल से घुसपैठ करते पकड़े गए शुक्रवार को जब सीमा पर संयुक्त चेकिंग अभियान चल रहा था, तभी नेपाल की तरफ से दो विदेशी नागरिक भारतीय सीमा में घुसते दिखाई दिए। पकड़े गए लोगों में हस्सन अम्मान सलीम शामिल हैं, जो पाकिस्तानी मूल के हैं और इस समय मैनचेस्टर, यूके में रहते हैं। दूसरी महिला सुमित्रा शकील ओलीबिया मूल रूप से उद्युपी, कर्नाटक की रहने वाली हैं और वर्तमान में ग्लौकेस्टर, यूके में रहती हैं। दोनों का पेशा चिकित्सक बताया गया है।
कई एजेंसियों ने की लम्बी पूछताछ विदेशी नागरिकों के पकड़े जाने के बाद कई सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी मौके पर पहुंचे और कई घंटों तक पूछताछ की। फिलहाल यह जांच की जा रही है कि वे किस उद्देश्य से नेपाल की तरफ से भारत में प्रवेश कर रहे थे और उनके पास यात्रा से जुड़े कौन-कौन से दस्तावेज थे।
थानाध्यक्ष का बयान और कानूनी कार्रवाई थानाध्यक्ष रमेश रावत के अनुसार, दोनों के खिलाफ विदेशी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। शनिवार शाम उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी टीम में एसएसबी के पार्टी कमांडर जगतदास, रानी कुमारी, टी. यमुना और ज्योति सिंह शामिल थीं।