दिल्ली में धुंध और सर्दी का डबल अटैक,
तमिलनाडु और अंडमान में भारी बारिश का अलर्ट, IMD का बड़ा अपडेट
1 months ago Written By: अनिकेत प्रजापति
नवंबर का महीना खत्म होने को है और सर्दी अब अपने पूरे रंग में दिखने लगी है। दिल्ली में बुधवार सुबह हल्की सर्द हवाओं के साथ घनी धुंध की परत छाई दिखी। इंडिया गेट, राजघाट और कर्तव्य पथ जैसे इलाकों में विजिबिलिटी काफी कम हो गई। दूसरी ओर, दिल्ली की हवा फिर से खराब श्रेणी में पहुंच गई है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इसी बीच, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दक्षिण भारत और अंडमान-निकोबार में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। देश के कई हिस्सों में शीत लहर चलने की भी चेतावनी दी गई है। आइए पूरी जानकारी सरल भाषा में समझते हैं।
दिल्ली में घनी धुंध, विजिबिलिटी हुई कम बुधवार सुबह दिल्ली में कई इलाकों पर धुंध की मोटी चादर नजर आई। इंडिया गेट, राजघाट, कर्तव्य पथ सहित कई स्थानों पर सुबह-सुबह दृश्यता बहुत कम हो गई। लोगों को वाहन चलाने में दिक्कतें हुईं और हवा में ठंडक भी पहले से ज्यादा महसूस हुई।
दिल्ली की हवा पहुँची ‘बेहद खराब’ श्रेणी में सोमवार को दिल्ली का औसत AQI 356 दर्ज हुआ, जो ‘बेहद खराब’ कैटेगरी में आता है। सीपीसीबी के ‘समीर’ ऐप के अनुसार, 5 निगरानी केंद्रों ने हवा की गुणवत्ता को ‘गंभीर’ बताया। बाकी 29 केंद्रों ने AQI को 300 से 400 के बीच दर्ज किया, जो भी ‘बेहद खराब’ माना जाता है। दिल्ली के कुछ इलाकों का AQI इस प्रकार रहा—
बवाना: 419 नरेला: 405 जहांगीरपुरी: 404 वजीरपुर: 402 रोहिणी: 401 तमिलनाडु और अंडमान-निकोबार में भारी बारिश का अलर्ट IMD के अनुसार, 19 से 24 नवंबर के बीच तमिलनाडु में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, 19 से 22 नवंबर तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी मूसलाधार बारिश हो सकती है। दोनों क्षेत्रों के अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश भी दर्ज हो सकती है। इससे हवा में नमी बढ़ेगी और मौसम में ठंडक महसूस होगी।
कहाँ चलेगी शीत लहर? मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य महाराष्ट्र और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 19 और 20 नवंबर को शीत लहर चल सकती है। इसके अलावा
पूर्वी मध्य प्रदेश: 19–20 नवंबर को शीत लहर
मध्य महाराष्ट्र: 19 नवंबर को कुछ इलाकों में शीत लहर