गाजीपुर के एक स्कूल में 12 छात्र और 1 शिक्षक, PM-CM का नाम भी नहीं बता पाए बच्चे,
4 में से 3 टीचर छुट्टी पर
1 months ago Written By: Ashwani Tiwari
Uttar Pradesh News: गाजीपुर से एक चौकाने वाली खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश के फॉक्सगंज प्राथमिक विद्यालय का हाल देखकर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने निरीक्षण के दौरान पाया कि स्कूल में कक्षा 1 से 5 के सभी बच्चे एक ही कमरे में पढ़ाई कर रहे थे, जबकि रजिस्टर में लगभग 50 छात्रों की उपस्थिति दर्ज थी, लेकिन वास्तविक रूप से सिर्फ 12 छात्र ही मौजूद थे। स्कूल में कुल चार शिक्षकों में से तीन छुट्टी पर थे।
विद्यालय में भयानक स्थिति चारु चौधरी जब स्कूल पहुंचीं, तो उन्होंने देखा कि सभी कक्षाओं की पढ़ाई एक ही शिक्षक संभाल रहे थे। एक शिक्षक परीक्षा में व्यस्त थे, जबकि दो अन्य छुट्टी पर थे। यह देखकर उपाध्यक्ष ने मौके पर शिक्षक को फटकार लगाई और फोन पर बेसिक शिक्षा अधिकारी को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। विद्यालय में निरीक्षण के दौरान बच्चों से प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम पूछे गए, तो अधिकांश बच्चे जवाब नहीं दे पाए। केवल एक बच्चे ने प्रधानमंत्री का नाम सही बताया। इससे शिक्षा की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए।
आंगनबाड़ी केंद्र की भी जांच चारु चौधरी ने विद्यालय के निरीक्षण के बाद आंगनबाड़ी केंद्र का भी दौरा किया। वहां बच्चों की संख्या बेहद कम मिली। उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट है कि शिक्षा और प्रारंभिक शिक्षा के कार्यक्रमों में सुधार की आवश्यकता है। उपाध्यक्ष ने नियोजित कार्यक्रम के अनुसार छोटे बच्चों का अन्नप्राशन और गर्भवती महिलाओं का गोद भराई समारोह संपन्न कराया। वहीं उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं।
पूर्व मर्जर अभियान के बावजूद हालत जस के तस कुछ महीने पहले बेसिक शिक्षा विभाग ने छोटे स्कूलों का मर्जर अभियान चलाया था। उम्मीद थी कि एकीकरण से व्यवस्थाएं सुधरेंगी। लेकिन फॉक्सगंज विद्यालय का हाल यह दिखाता है कि मर्जर के बावजूद व्यवस्थाएं अभी भी ठीक नहीं हैं।