गाजियाबाद: पहले दनादन मारे थप्पड़, फिर लात-घूंसे…
2 मिनट 18 सेकंड की दरिंदगी देखकर कापं उठेंगे-वीडियो वायरल
1 months ago
Written By: Ashwani Tiwari
Uttar Pradesh News: गाजियाबाद के लोनी इलाके में एक होटल कर्मचारी से बुरी तरह मारपीट की गई। घटना यूएस होटल की है। दो महिलाओं और पांच लड़कों ने मिलकर कर्मचारी को पीटा। मारपीट का वीडियो मंगलवार को सामने आया। पीड़ित ने लोनी बार्डर थाने में सोमवार रात शिकायत दी। आरोपियों पर मारपीट, लूट और जानलेवा हमले की धाराएं लगी हैं। घटना सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे की बताई जा रही है।
महिला ने बरसाए 10 से ज्यादा थप्पड़ और लात-घूंसे
होटल कर्मचारी गौरव रोज की तरह काम पर था। वह उस समय होटल के सोफे पर लेटा हुआ था। तभी एक युवक सलमान, दो महिलाओं और चार अन्य लड़कों को लेकर होटल में घुसा। महिला ने आते ही गौरव को एक जोरदार थप्पड़ मारा। इसके बाद गौरव फिर भी लेटा रहा। फिर उसी महिला ने गौरव की टीशर्ट का कॉलर पकड़ा। उसने चप्पल निकाली। तब गौरव उठकर बैठ गया। इसके बाद अंदर आए लड़कों ने गौरव को लात-घूंसे मारे। महिला ने गौरव के गाल पर करीब 10 थप्पड़ मारे।
2 मिनट 18 सेकंड पिटाई का वीडियो वायरल
पिटाई का पूरा वीडियो सामने आया है। वीडियो 2 मिनट 18 सेकंड का है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि गौरव पर किस तरह हमला किया गया। सभी आरोपियों ने उसे घेर लिया और उसकी पिटाई की, जिसके थोड़ी देर बाद एक महिला काउंटर की तरफ गई। दूसरी महिला सोफे पर बैठ गई। फिर सभी ने करीब 10 मिनट बातचीत की। इसी बीच आरोपियों ने गौरव से 1800 रुपये भी लूट लिए। वीडियो में यह भी दिख रहा है कि एक लड़के ने होटल के फ्रिज से पानी निकाला। पहले खुद पिया, और फिर सभी साथियों को बोतल थमाई।
उस्तरा-चाकू लेकर आएं थें आरोपी
रविवार को सलमान अपनी गर्लफ्रेंड को होटल लाया था। जब वह होटल से निकला, तो उसने बाहर गर्लफ्रेंड से झगड़ा किया। होटल कर्मचारियों ने लड़की को बचाया। उसी बात का बदला लेने सलमान अगली शाम लौट आया। होटल मालिक उज्जवल ने बताया कि आरोपी उस्तरा और चाकू लेकर आए थे। वो कर्मचारी की हत्या भी कर सकते थे। आरोपियों ने बाहर खींचने और धमकी देने की भी कोशिश की। अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। आपको बता दें कि सभी आरोपी अभी भी फरार हैं।