UP में कोरोना की दस्तक से हड़कंप, गाजियाबाद में सामने आए चार नए मरीज,
अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग, लोगों से सतर्क रहने की अपील
1 months ago
Written By: State Desk
COVID-19 IN UP: देश के अन्य राज्यों की तरह अब उत्तर प्रदेश में भी कोरोरना ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। यहां गाजियाबाद जनपद में कोरोना के कुल चार नए मामले सामने आए हैं। इन मामलों की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि इन सभी मरीजों की रिपोर्ट पिछले 24 घंटे में पॉजिटिव आई है।
बैंगलूर से लोटे और हो गया कोरोरना
गाजियाबाद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. अखिलेश मोहन के अनुसार, इन चार मरीजों में एक 18 साल की युवती, एक 37 साल की महिला और एक बुजुर्ग दंपति शामिल हैं। युवती बृज विहार की रहने वाली है और उसे खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायत थी। जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं 71 साल के एक बुजुर्ग और उनकी 64 साल की पत्नी हाल ही में बेंगलुरु से लौटे थे। उन्हें भी खांसी और बुखार था। जांच में दोनों संक्रमित पाए गए हैं और फिलहाल अपने घर पर ही होम आइसोलेशन में हैं।
आइसोलेट किये गए मरीज
वहीं चौथा मामला वैशाली की 37 वर्षीय महिला का बताया जा रहा है, जिसे पिछले कुछ दिनों से सर्दी-खांसी थी। डॉक्टर की सलाह पर जांच कराई गई और वह भी कोविड पॉजिटिव पाई गई। उसे भी घर पर आइसोलेट किया गया है। कुल चार मरीजों में से तीन को होम आइसोलेशन में रखा गया है, जबकि एक अस्पताल में भर्ती है।
अलर्ट मूड में जिला प्रशासन
इस स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन ने कहा है कि भीड़भाड़ से बचें, मास्क का उपयोग करें और जरूरी सावधानी बरतें। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट पर रखा गया है। साथ ही टेस्टिंग सुविधा को बढ़ाया जा रहा है और अस्पतालों को कोविड बेड और दवाओं की तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा गया है।
CM योगी ने की थी समीक्षा
गौरतलब है कि, सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में कोविड-19 के नए उपवेरिएंट JN.1 को लेकर राज्य में स्थिति की समीक्षा की थी। प्रशासन ने सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।