Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

हरदोई: महिला की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या, युवक ने दौड़ा-दौड़ाकर महिला को मारी गोली, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के इसरापुर की वारदात   |   देहरादून: सचिवालय में धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज पंचायत चुनाव को लेकर साफ हो सकती है स्थिति, कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा OBC आरक्षण प्रस्ताव   |   आगरा: फर्जी नाम से संपत्पति बेचने के मामले में निबंधक कार्यालय प्रभारी समेत 7 के खिलाफ FIR कोर्ट के आदेश पर थाना शाहगंज में दर्ज हुआ मुकदमा   |   अमेठी: दलित युवक की हत्या से मचा हड़कंप, युवक की गला रेतकर की गई हत्या, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पुन्नपुर की वारदात।   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा पति बोला - लाश घर पड़ी है जाकर उठा लो, गोरखपुर में दिल दहला देने वाला हत्याकांड

5 days ago
Written By: STATE DESK

Gorakhpur Murder Case:  गोरखपुर जिले के सहजनवा क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी दो महीने की गर्भवती पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी और वारदात के बाद करीब एक घंटे तक लाश के पास बैठा रहा। इसके बाद वह खुद थाने पहुंचा और पुलिस को बताया, "मैंने अपनी पत्नी को मार डाला है, लाश घर पर पड़ी है, जाकर उठा लो।"

घर में पड़ी थी लाश
जिसके बाद पुलिसकर्मी उसकी बात सुनकर हैरान रह गए। वहीं आरोपी को तुरंत हिरासत में लेकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और वहां का नजारा देखकर दंग रह गई। पुलिस ने वहां देखा कि महिला की लाश बेड पर खून से लथपथ हालत में पड़ी थी। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

दो साल पहले की थी लव मैरिज
वहीं पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि, आरोपी का नाम अंगद शर्मा है। जो सहजनवा के बाहिलपार गांव का रहने वाला है और कर्नाटक में बढ़ई का काम करता था। दो साल पहले उसने पड़ोस में रहने वाली नेहा से लव मैरिज की थी। चूंकि दोनों की जाति अलग थी, इसलिए परिवार वालों ने शादी का विरोध किया था। इसके बावजूद दोनों ने मंदिर में शादी की और फिर कर्नाटक चले गए।

जिसके कुछ समय बाद अंगद नेहा को वापस गांव ले आया और उसे सहजनवा में किराए पर कमरा दिलवा दिया। बाद में नेहा अपनी बड़ी बहन के घर चली गई, जो गीडा थाना क्षेत्र में रहती हैं। वहां वह एक वाहन एजेंसी में काम करने लगी।

फोन पर बात करने से भड़का पति
रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब दो महीने पहले अंगद कर्नाटक से लौटकर गांव आया। उसने नेहा को फोन पर किसी से बात करते हुए देख लिया। इस पर वह भड़क गया और पूछताछ करने लगा। नेहा ने बताया कि वह कंपनी के प्रोजेक्ट के बारे में बात कर रही थी, लेकिन अंगद को शक था। इसके बाद दोनों के बीच आए दिन झगड़े होने लगे।

हत्या के बाद एक घटे तक लाश के पास बैठा रहा
वहीं 3 जून की रात दोनों में फिर से विवाद हुआ और फिर वे सो गए। अगले दिन सुबह अंगद ने पहले नेहा के सिर पर वार किया और फिर चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह करीब एक घंटे तक वहीं बैठा रहा और फिर सीधे थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया।

मां बोली- हत्या में और लोगों का हाथ
वहीं, नेहा की मां सियापति ने हत्या का आरोप केवल अंगद पर नहीं लगाया। उन्होंने कहा कि सुग्रीव, त्रिलोकी, विशाल, बबलू, डबलू, राजू और हनुमान भी इस हत्या में शामिल हैं। उन्होंने पुलिस से मांग की कि इन सभी आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए। सियापति ने भावुक होकर कहा कि वे गरीब हैं और उनके पास ज्यादा जमीन-जायदाद भी नहीं है।

पुलिस ने जुटाए सबूत, हथियार भी बरामद
वहीं इस बाबत जानकारी देते हुए, एसपी नॉर्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि, आरोपी अंगद शर्मा ने खुद आकर थाने में सरेंडर किया है। पुलिस ने मौके से सभी आवश्यक साक्ष्य इकट्ठा कर लिए हैं और हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved