शराब के नशे में धुत पिता ने बेटे को मारी गोली,
गोरखपुर के चौतीसा गांव में घरेलू विवाद बना जानलेवा, बहू भी घायल
1 months ago
Written By: Ashwani Tiwari
Uttar Pradesh News: गोरखपुर जिले में एक दर्दनाक घटना हुई। यह घटना चौतीसा गांव की है। यह गांव बड़हलगंज इलाके में है।यहां हरि यादव नाम का एक बुजुर्ग रहता है। वह यूपी पुलिस में होमगार्ड था। अब वह रिटायर हो चुका है। हरि यादव को शराब पीने की आदत थी। इस वजह से घर में अक्सर झगड़े होते थे।
बेटे को सीने में मारी गोली
बता दें कि शनिवार रात को हरि यादव शराब पीकर अपने घर आया। वहीं उसका बड़ा बेटा अनूप उस समय घर पर ही था। उसने पिता को शराब पीने से रोका। इस बात पर दोनों में झगड़ा हो गया। गुस्से में बेटे ने पिता को पीट दिया। पिटाई से नाराज होकर हरि ने बंदूक निकाली और उसने लाइसेंसी दो नाली बंदूक से गोली चला दी गोली सीधे उसके बेटे के सीने में लगी। बेटा जमीन पर गिर गया। यह देख छोटे बेटे की पत्नी सुप्रिया दौड़ी आई और उसने आरोपी ससुर से बंदूक छीनने की कोशिश की। तभी हरि ने उसे भी गोली मार दी। गोली उसके हाथ पैर में लगी। वहीं बहू बुरी तरह घायल हो गई।
ग्रामीणों ने बंदूक छीनकर पुलिस को दी सूचना
गांव वाले आवाज सुनकर दौड़े आए। उन्होंने हरि यादव को पकड़ लिया। उसकी बंदूक भी छीन ली। फिर पुलिस को सूचना दी गई। बेटे और बहू को अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान अनूप की मौत हो गई। बहू को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। उसका इलाज अभी जारी है। पुलिस ने हरि यादव को गिरफ्तार किया। उसकी बंदूक भी जब्त कर ली गई है। एसपी साउथ जितेंद्र ने जानकारी दी की यह घरेलू झगड़ा था। बताया जा रहा है कि अनूप की पत्नी मायके गई थी। उसके ससुराल में शादी थी। अनूप खेती करता था। उसके पांच बच्चे हैं जिनमें तीन बेटे और दो बेटियां हैं। मिली जानकारी के अनुसार घायल सुप्रिया का पति दुबई में काम करते हैं। सुप्रिया के दो बच्चे हैं। बता दें कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।