Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

वे ‘ढेर’ नहीं बल्कि ‘शहीद’ हुए हैं, दिशा पाटनी के घर हमले के बाद एनकाउंटर पर गैंगस्टर रोहित गोदारा का पोस्ट वायरल   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

मौसम में बड़ा बदलाव: कई राज्यों में गिरेगा तापमान, अंडमान-निकोबार में भारी बारिश का अलर्ट

1 months ago
Written By: Aniket prajapati

नवंबर के अंत के साथ ही देशभर में सर्दी ने दस्तक दे दी है। सुबह-शाम की ठंड ने लोगों को स्वेटर, जैकेट और कैप पहनने पर मजबूर कर दिया है। इस बीच मौसम विभाग ने तापमान में आने वाले बदलाव को लेकर नया पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग ने बताया है कि उत्तर से लेकर दक्षिण और पूर्व से लेकर पश्चिम तक कई इलाकों में सर्दी और बढ़ने वाली है। वहीं मलक्का स्ट्रेट और उत्तर-पूर्वी इंडोनेशिया के ऊपर बने चक्रवाती तूफान “सेन्यार” का असर भारत पर भी दिखाई देगा। इस वजह से अंडमान-निकोबार में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

उत्तर-पश्चिम और पश्चिम भारत में तापमान का रुख
मौसम विभाग के अनुसार नॉर्थ-वेस्ट इंडिया में अगले 24 घंटे तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि इसके बाद फिर से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं वेस्ट इंडिया में आने वाले दो दिनों तक तापमान स्थिर रहेगा, लेकिन उसके बाद न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की कमी हो सकती है।

पूर्वी भारत में क्या रहेगा मौसम का हाल?
ईस्ट इंडिया में भी अगले 24 घंटे तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। लेकिन उसके बाद अगले तीन दिनों में रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी की संभावना है। इसके आगे तापमान में किसी बड़े बदलाव का अनुमान नहीं है।

एमपी, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में बदलाव की संभावना
मध्य प्रदेश और विदर्भ में अगले 24 घंटों में तापमान स्थिर रहेगा। इसके बाद इनमें धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री तक गिर सकता है। उसके बाद यहां तापमान स्थिर रहने की संभावना है। नॉर्थ-ईस्ट इंडिया में अगले पांच दिनों तक तापमान लगभग समान रहने का अनुमान है।

साइक्लोन “सेन्यार” का असर: भारी बारिश की चेतावनी
मलक्का स्ट्रेट और उत्तर-पूर्वी इंडोनेशिया के पास चक्रवाती तूफान “सेन्यार” सक्रिय है। इसके प्रभाव से अंडमान-निकोबार में 26 और 27 नवंबर को कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके बाद 28 और 29 नवंबर को भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

 

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved