Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

वे ‘ढेर’ नहीं बल्कि ‘शहीद’ हुए हैं, दिशा पाटनी के घर हमले के बाद एनकाउंटर पर गैंगस्टर रोहित गोदारा का पोस्ट वायरल   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

अब लखनऊ से जुड़ा ISRO का नेटवर्क, इंदिरा गांधी नक्षत्रशाला बनी आउटरीच नोडल संस्थान

2 months ago
Written By: Ashwani Tiwari

Uttar Pradesh News:  उत्तर प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी नक्षत्रशाला को अब भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान (IIRS), देहरादून के आउटरीच नोडल नेटवर्क संस्थान के रूप में मान्यता मिल गई है। इस उपलब्धि के साथ नक्षत्रशाला अब ISRO के राष्ट्रीय आउटरीच प्रोग्राम नेटवर्क का औपचारिक हिस्सा बन गया है। यह कदम न केवल लखनऊ बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के वैज्ञानिक और तकनीकी विकास के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

अब होंगे ISRO से जुड़े कोर्स और प्रशिक्षण
इंदिरा गांधी नक्षत्रशाला अब एस्ट्रोफिजिक्स, रिमोट सेंसिंग, जीआईएस (GIS), ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (GNSS), फोटोमेट्री और अन्य अंतरिक्ष तकनीक आधारित विषयों पर कोर्स और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करेगी। इन कार्यक्रमों का लाभ विद्यार्थी, शोधार्थी और विज्ञान में रुचि रखने वाले आम नागरिक उठा सकेंगे। प्रशिक्षण के बाद प्रतिभागियों को IIRS–ISRO की ओर से E-Certificate भी प्रदान किया जाएगा।

अधिकारियों ने दी प्रतिक्रिया
इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग) और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक आईएएस पंधारी यादव ने कहा कि यह उपलब्धि राज्य के बढ़ते वैज्ञानिक माहौल का प्रमाण है। इससे विद्यार्थियों में अंतरिक्ष विज्ञान और तकनीकी अनुसंधान की रुचि बढ़ेगी और राज्य में नवाचार को नई दिशा मिलेगी। विशेष सचिव (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग) आईएएस शीलधर सिंह यादव ने कहा कि ISRO–IIRS नेटवर्क से जुड़ना परिषद के उस लक्ष्य को आगे बढ़ाता है, जिसके तहत विज्ञान और नवाचार को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाया जा रहा है।

छात्रों और शोधार्थियों के लिए बड़ा अवसर
वैज्ञानिक एवं मीडिया प्रभारी डॉ. सुमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यह लखनऊ के लिए गर्व की बात है कि नक्षत्रशाला को देश के प्रतिष्ठित IIRS नेटवर्क से जोड़ा गया है। इससे विद्यार्थियों और शोधार्थियों को न केवल अंतरिक्ष विज्ञान की उन्नत तकनीकों की जानकारी मिलेगी बल्कि वे भारत के भविष्य के अंतरिक्ष अभियानों में भी योगदान दे सकेंगे। इच्छुक प्रतिभागी नक्षत्रशाला से संपर्क कर निःशुल्क ऑनलाइन प्रशिक्षण में भाग ले सकते हैं।

वैज्ञानिक शिक्षा को नई उड़ान
इंदिरा गांधी नक्षत्रशाला ने IIRS–ISRO के ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। यह सहयोग उत्तर प्रदेश में अंतरिक्ष आधारित शिक्षा, रिमोट सेंसिंग और जीआईएस अनुप्रयोगों को मजबूत बनाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि यह साझेदारी राज्य के विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में नई संभावनाएं प्रदान करेगी।

इसे भी देखें...

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved