Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

वे ‘ढेर’ नहीं बल्कि ‘शहीद’ हुए हैं, दिशा पाटनी के घर हमले के बाद एनकाउंटर पर गैंगस्टर रोहित गोदारा का पोस्ट वायरल   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

75 साल का दूल्हा, 35 साल की दुल्हन… सुहागरात वाले दिन संगरू राम की हुई मौत, गांव में मची सनसनी

24 days ago
Written By: Ashwani Tiwari

Uttar Pradesh News:  गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र का कुछमुछ गांव इन दिनों चर्चाओं का केंद्र बना हुआ है। गांव की गलियों और चौपालों पर सिर्फ एक ही घटना की चर्चा है 75 वर्षीय संगरू राम और 35 वर्षीय मनभावती की शादी और उसके अगले ही दिन हुई बुजुर्ग की अचानक मौत। इस अनोखी शादी और मौत ने लोगों को हैरान कर दिया है। गांव वाले इसे किसी किस्से की तरह सुन और सुना रहे हैं, लेकिन इसमें उठ रहे सवालों ने प्रशासन और पुलिस को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है।

संगरू राम की जिंदगी और दूसरी शादी का फैसला
संगरू राम लंबे समय से अकेले रह रहे थे। करीब एक साल पहले उनकी पत्नी का निधन हो गया था और उनकी कोई संतान भी नहीं थी। खेती-बाड़ी कर जीवनयापन करने वाले संगरू राम के रिश्तेदार दिल्ली में कारोबार करते हैं। गांव में उन्हें एक सादगी भरे और शांत स्वभाव के बुजुर्ग के रूप में जाना जाता था। पिछले कुछ दिनों से उन्होंने दूसरी शादी की इच्छा जताई थी। गांव वालों ने उम्र का हवाला देकर उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन संगरू राम अडिग रहे। आखिरकार, उन्होंने जलालपुर इलाके की 35 वर्षीय मनभावती से कोर्ट मैरिज की। यह मनभावती की भी दूसरी शादी थी, उनकी पहली शादी से तीन बच्चे हैं।

मंदिर में शादी और नई शुरुआत की बातें
कोर्ट मैरिज के बाद दोनों ने मंदिर में रस्में निभाईं। फूलमालाएं पहनकर संगरू राम और मनभावती ने एक-दूसरे का हाथ थामा और साथ जीने-मरने की कसमें खाईं। संगरू राम ने मनभावती से कहा था कि वह सिर्फ उनका घर संभाल ले, बच्चों की जिम्मेदारी वे खुद उठाएंगे। मनभावती के मुताबिक, शादी की रात दोनों ने लंबी बातें कीं और भविष्य के सपनों पर चर्चा की।

अगले दिन हुई दुखद घटना
बता दें कि शादी के अगले ही दिन सुबह संगरू राम की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यह खबर गांव में फैली तो हर कोई हैरान रह गया। लोगों को विश्वास नहीं हो रहा था कि शादी की खुशियां इतनी जल्दी मातम में बदल जाएंगी।

परिवार की आपत्ति और जांच की मांग
संगरू राम के भतीजों को जब दिल्ली में इस घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने इसे संदिग्ध बताते हुए अंतिम संस्कार रुकवा दिया। उनका कहना है कि मामले की सही जांच होनी चाहिए। अब सवाल उठ रहा है कि पुलिस पोस्टमार्टम कराएगी या नहीं। फिलहाल गांव में तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं। उम्र का फासला, दूसरी शादी और अचानक मौत ने इस घटना को और रहस्यमय बना दिया है।

इसे भी देखें...

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved