Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

हरदोई: महिला की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या, युवक ने दौड़ा-दौड़ाकर महिला को मारी गोली, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के इसरापुर की वारदात   |   देहरादून: सचिवालय में धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज पंचायत चुनाव को लेकर साफ हो सकती है स्थिति, कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा OBC आरक्षण प्रस्ताव   |   आगरा: फर्जी नाम से संपत्पति बेचने के मामले में निबंधक कार्यालय प्रभारी समेत 7 के खिलाफ FIR कोर्ट के आदेश पर थाना शाहगंज में दर्ज हुआ मुकदमा   |   अमेठी: दलित युवक की हत्या से मचा हड़कंप, युवक की गला रेतकर की गई हत्या, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पुन्नपुर की वारदात।   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

जौनपुर में अफेयर को लेकर 22 साल के डी फार्मा छात्र की दिनदहाड़े हत्या, 10 किलोमीटर तक पीछा करके लड़की के बाप ने कटा गला

1 months ago
Written By: STATE DESK

Girl's Father Kills Lover: जौनपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 22 साल के डी फार्मा छात्र अनुज यादव की प्रेम प्रसंग के चलते दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। आरोपी मनोज यादव ने छात्र का घर से करीब 10 किलोमीटर तक पीछा किया और सुनसान जगह पर उसकी बाइक रोककर गले में चार ताबड़तोड़ चाकू मारे। छात्र खून से लथपथ वहीं गिर गया। इसके बाद आरोपी बाइक लेकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी की बेटी से मृतक का प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिससे नाराज आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया ।

10 किलोमीटर तक दौड़कर मारा
वहीं इस बाबत जानकारी देते हुए ASP ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक अनुज यादव थाना मछलीशहर के जमालपुर गांव का रहने वाला था। वह प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलॉजी कॉलेज से डी फार्मा सेकेंड ईयर का छात्र था। घटना के दिन उसका 8 बजे कॉलेज में एग्जाम था, इसलिए वह सुबह 5.45 बजे घर से निकला था। अनुज के पड़ोसी और रिश्तेदार मनोज यादव ने घर से ही उसका पीछा करना शुरू कर दिया। 

जिसके बाद करीब 10 किलोमीटर दूर सुनसान जगह पर मनोज ने अपनी बाइक से अनुज की बाइक को रोक लिया। अनुज घबराकर बाइक छोड़कर भागने लगा, लेकिन मनोज ने करीब 100 मीटर तक उसका पीछा कर चाकू से हमला कर दिया। मनोज ने सबसे पहले अनुज के गले के नीचे चाकू मारा, जिससे वह खून से लथपथ होकर गिर गया। इसके बाद मनोज ने छाती पर चढ़कर तीन और वार किए, जिससे अनुज की मौत मौके पर ही हो गई।

चाकू लगने से छात्र की मौत
इसके बाद इस घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन अनुज को अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी मनोज और उसका परिवार घटना के बाद फरार हो गए हैं। पुलिस ने तीन टीमों का गठन कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। ASP ने बताया कि मनोज के घर के बाहर उसकी बाइक मिली थी, जिसका साइलेंसर अभी गर्म था।

आरोपी की बेटी से चल रहा अफेयर
उन्होंने बताया कि आरोपी की पाँच बेटियां हैं, जिनमें से दो प्रयागराज में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही हैं। इनमें से एक से अनुज का लंबे समय से प्रेम संबंध था। मनोज ने कई बार अनुज को बेटी से दूर रहने की चेतावनी दी थी, लेकिन वह नहीं माना। हत्या की घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया है। कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई है। अनुज के पिता भोला यादव खेती करते हैं, बड़ा भाई मुंबई में नौकरी करता है, और उसकी तीन बहनें शादीशुदा हैं। पुलिस आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के लिए पूरी ताकत लगा रही है। 

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved