Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

हरदोई: महिला की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या, युवक ने दौड़ा-दौड़ाकर महिला को मारी गोली, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के इसरापुर की वारदात   |   देहरादून: सचिवालय में धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज पंचायत चुनाव को लेकर साफ हो सकती है स्थिति, कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा OBC आरक्षण प्रस्ताव   |   आगरा: फर्जी नाम से संपत्पति बेचने के मामले में निबंधक कार्यालय प्रभारी समेत 7 के खिलाफ FIR कोर्ट के आदेश पर थाना शाहगंज में दर्ज हुआ मुकदमा   |   अमेठी: दलित युवक की हत्या से मचा हड़कंप, युवक की गला रेतकर की गई हत्या, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पुन्नपुर की वारदात।   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

झांसी में तीन मंजिला किराना स्टोर में भीषण आग, देर से पहुंची दमकल, 25 लाख का नुकसान

1 months ago
Written By: Ashwani Tiwari

Uttar Pradesh News: झांसी के चिरगांव कस्बे में रविवार रात एक बड़ा हादसा हुआ। मेन रोड पर स्थित एक तीन मंजिला किराना स्टोर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पास की दो और दुकानें भी चपेट में आ गईं। आग की लपटें 40 से 50 फीट तक उठने लगीं। खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग तुरंत मदद को दौड़े। हैंडपंप से पानी लाकर आग बुझाने की कोशिश भी की गई। करीब एक घंटे बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। तीन घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बताया जा रहा है कि हादसे में करीब 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

30 साल पुराना था किराना स्टोर
यह हादसा चिरगांव निवासी प्यारेलाल शिवहरे की दुकान में हुआ। उनकी दुकान शिवहरे किराना स्टोर 30 साल पुरानी है। यह दुकान मेन रोड पर विद्या मंदिर स्कूल के पास है। स्टोर तीन मंजिला बना हुआ था। इसके बगल में अखिलेश श्रीवास्तव की जनरल स्टोर और टेंट हाउस की दुकान है। रविवार रात करीब 9 बजे अचानक अखिलेश श्रीवास्तव की दुकान में आग लग गई। आग तेजी से फैली और किराना स्टोर तक पहुंच गई। कुछ ही देर में कोमल यादव की सिंचाई पाइप की दुकान भी चपेट में आ गई। लपटें बहुत ऊंची थीं, जिससे दूर-दूर तक आग की लपटें देखी गई।

लोग खुद बने दमकलकर्मी
दमकल के देर से आने पर लोगों ने खुद मोर्चा संभाला। 15-20 लोग बाल्टी से पानी डालने लगे। एक पड़ोसी ने जनरेटर चलाकर सबमर्सिबल पंप से पानी डाला, जिससे आग और नहीं फैल पाई। चिरगांव थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने खुद भी पानी डालकर आग बुझाने में मदद की।

मदद को नहीं आई नगर पालिका
आग बुझाने के लिए नगर पालिका से मदद मांगी गई। लेकिन कोई अफसर फोन नहीं उठा रहा था। बता दें कि पालिका का दफ्तर घटना स्थल से महज 200 मीटर के दूरी पर था। फिर भी कोई सहायता नहीं मिली। इसके कारण पुलिस ने निजी जेसीबी मंगाकर दुकानों के शटर तुड़वाए।

दिल्ली गए थे दुकानदार
दरअसल, किराना स्टोर मालिक प्यारेलाल शिवहरे इन दिनों दिल्ली में हैं। वे अपने बेटे से मिलने गए थे। इस वजह से दुकान दो दिन से बंद थी। उन्हें 20 से 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। अखिलेश श्रीवास्तव घटना के समय मौके पर पहुंच गए। प्यारेलाल को सूचना दे दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही वे लौट रहे हैं।

आग के कारणों की जांच
थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय ने बताया कि आग पूरी तरह बुझा दी गई है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा कि अगर समय पर दमकल और पालिका की मदद मिलती तो नुकसान कम हो सकता था।

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved