दहेज के लिए इतना गिर गया पति...
गहने बेचे-मारपीट और फिर किया ये घिनौना काम
1 months ago
Written By: Ashwani Tiwari
Uttar Pradesh News: कानपुर के चकेरी क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि शादी के कुछ महीनों बाद ही उस पर दहेज के लिए दबाव डाला जाने लगा। ससुराल वालों ने महिला से 5 लाख की मांग की जब उसने 5 लाख रुपये लाने से इनकार किया तो उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। वहीं उसका कहना है कि पति की शराब की लत और हिंसक व्यवहार ने उसकी जिंदगी नर्क बना दी। आगे उसने कहा कि उस पर पेशाब कर अपमानित किया गया। यह मामला समाज में फैली दहेज प्रथा की गंभीर सच्चाई को उजागर करता है। बता दें कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
महिला पर 5 लाख रुपये दहेज लाने का दबाव
महिला की शादी 19 फरवरी 2022 को हुई थी। उसका विवाह कानपुर देहात के एक गांव के युवक से हुआ था। शुरू में सब कुछ ठीक था। लेकिन कुछ ही महीनों बाद माहौल बदल गया। महिला ने बताया कि पति, सास, ससुर, ननद और नंदोई दहेज की मांग करने लगे। वे लोग चाहते थे कि वह मायके से 5 लाख रुपये लेकर आए। जब महिला ने मना किया तो सब उसे प्रताड़ित करने लगे। उसने बताया कि उसका पति शराब पीने का आदी है। वह अक्सर नशे में घर आता था। महिला ने बताया कि पति ने उसके गहने बेच दिए। वहीं वह सारे पैसे शराब और जुए में उड़ा देता था।
महिला ने मारपीट का लगाया आरोप
इसके बाद महिला ने एक बेटी को जन्म दिया। बेटी होने के बाद ससुराल वाले ताने मारने लगे। महिला ने कहा कि पति नशे में उसके साथ मारपीट करता था। एक दिन उसने उस पर पेशाब कर दिया। इससे महिला को बहुत अपमान सहना पड़ा। महिला का आरोप है कि 14 अगस्त 2024 को उसे और उसकी बेटी को घर से निकाल दिया गया। तब से वह मायके में रह रही है। ससुराल वालों ने उसे अभी तक वापस नहीं बुलाया।
महिला सुरक्षा पर फिर उठा सवाल
बता दें कि इन सब के बाद महिला ने चकेरी थाने में शिकायत की। वहीं पुलिस ने उसकी एफआईआर दर्ज कर ली है। चकेरी थाने के इंस्पेक्टर संतोष कुमार शुक्ला ने कहा कि जांच चल रही है। दोषियों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। यह मामला महिला सुरक्षा और दहेज प्रथा पर कई सवाल खड़े करता है। पुलिस की जांच से सच सामने आएगा।