कौशाम्बी में शादी के आठ दिन बाद नवविवाहिता का शव,
रेलवे ट्रैक पर मिला
1 months ago Written By: अनिकेत प्रजापति
कौशाम्बी: जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां शादी के सिर्फ आठ दिन बाद एक नवविवाहिता का शव रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में पाया गया। शव मिलने की जानकारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, महिला की शादी 2 नवंबर को हुई थी और वह शादी के बाद मायके आई थी।
शादी रजामंदी के बिना कराई गई थी मृतका की पहचान रिंकी देवी के रूप में हुई है। रिंकी की शादी 2 नवंबर को चरवा कोतवाली के सीरियावां कला गांव निवासी देशराज के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि यह शादी रिंकी और उसके परिवार की मर्जी के बिना कराई गई थी। कारण यह था कि दूल्हे का रंग काला था, जिससे परिवार सहमत नहीं था।
रिंकी मायके आई थी शादी के बाद रिंकी मायके आई थी और उसके जल्द ही ‘थवन’ होने की योजना थी। लेकिन 5 नवंबर, रविवार की शाम अचानक वह घर से बिना बताए लापता हो गई। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन अगले दिन उसका शव रेलवे लाइन पर मिला।
पुलिस की कार्रवाई सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और उन्होंने सभी पहलुओं पर गौर किया जा रहा है। ससुराल और मायके दोनों पक्षों में कोहराम मचा हुआ है।
परिजनों का बुरा हाल परिजनों और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी पाते ही दोनों पक्ष घटनास्थल पर पहुंच गए। लोगों का कहना है कि यह मामला बेहद दर्दनाक है और न्याय की मांग की जा रही है।