कौशाम्बी में इंसानियत शर्मसार:
मां-बाप ने 13 साल की बेटी को 5 लाख में बेचा
9 days ago
Written By: State Desk
उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक मामला सामने आई है, जहां किशोरी ने अपने ही माता -पिता पर ही खुदको 5 लाख रूपए के बदले बेचने और खरीदार पर उसका यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद भागकर थाने पहुंची पीडिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
बिचौली के मदद से हुई बिक्री
उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले की एक बड़ी घटना सामने आई है। करारी इलाके की 13 साल की एक किशोरी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने कहा कि उसके माता-पिता ने उसे बेच दिया। यह काम एक बिचौलिए की मदद से हुआ। किशोरी के अनुसार, उसे 5 लाख रुपये में बेचा गया। खरीदने वाला एटा जिले का युवक था। उसका नाम कर्मवीर यादव है। उसने दो दिन तक उसके साथ गलत काम किया।
किशोरी ने किया अपहरण का खुलासा
पीड़िता ने आगे बताया कि कमलेश पासी नाम का आदमी उनके घर आता था। वह कर्मवीर यादव को भी साथ लाता था। 14 मार्च 2025 को दोनों फिर घर आए। शाम को उसके माता-पिता ने उन्हें खाना खिलाया। उस रात किशोरी को नींद आ गई और चक्कर आने लगे। जब आंख खुली तो वह एटा में थी। वह कर्मवीर यादव के घर में थी। किशोरी ने पूछा तो कर्मवीर ने कहा, मैंने तुझे 5 लाख में खरीदा है। यह सुनकर किशोरी डर गई। 16 मार्च की रात वह किसी तरह भाग निकली। वह वापस अपने घर आई। लेकिन घरवालों ने उसे अपनाने से मना कर दिया। इसके बाद वह मंझनपुर इलाके में रहने वाली अपनी बुआ के पास चली गई। बुआ के साथ वह करारी थाने पहुंची। वहां उसने पुलिस को अपनी आपबीती बताई।
करारी इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने दी जानकारी
करारी के इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लड़की की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। माता-पिता और अन्य चार लोगों पर मामला दर्ज हुआ है। पुलिस अधिकारी सीओ मंझनपुर इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। यह घटना बहुत ही दुखद और चौंकाने वाली है। एक नाबालिग बच्ची के साथ ऐसा व्यवहार मानवता के खिलाफ है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उम्मीद है कि पीड़िता को न्याय मिलेगा।